फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का 52वां स्थापना दिवस बुधवार देर शाम धूमधाम से मनाया गया। महानगर अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में स्थानीय सुभाष तिराहे पर यह आयोजन हुआ। इस अवसर पर संगठन के संस्थापक पंडित श्याम बिहारी मिश्रा और लाला विशंभर दयाल अग्रवाल को याद किया गया। व्यापारियों ने फल वितरित किए और हजारों दीप प्रज्वलित कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि संगठन का स्थापना दिवस पूरे सप्ताह जन कल्याणकारी सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। इसी कड़ी में 25 दिसंबर 2025 को गिरधर प्लाजा मार्केट, सदर बाजार में दोपहर 1 बजे से कंबल, गजक और मूंगफली वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी और सीओ सिटी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय, जिला महामंत्री कौशल किशोर उपाध्याय और महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने संगठन के बारे में अपने विचार व्यक्त किए और अपने नेताओं को याद किया। कार्यक्रम का संचालन महानगर वरिष्ठ महामंत्री रामबाबू झा ने किया। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल, जिला महामंत्री कौशल किशोर उपाध्याय, महानगर प्रभारी परशुराम लालवानी, महानगर संयोजक अर्जेश उपाध्याय, युवा जिला अध्यक्ष विजय भंबानी, महिला मानव अध्यक्ष नीतू शर्मा, आईटी सेल जिला अध्यक्ष भरत तिवारी, उमैर खान, अध्यक्ष संघर्ष मोर्चा शुभम राजपूत, राकेश बाबू शर्मा, राजपाल यादव, नवीन उपाध्याय, गौरव जैन, रजनीश यादव, इंद्रजीत, जाकिर पहलवान, रवि यादव, अतीक भाई, इमरान अली, बसंत शर्मा, शिवम गुप्ता, श्री भगवान वर्मा, सुभाष वर्मा, रवि शर्मा, भंवर पाल यादव, विवेक कौशल, दीपक गुप्ता फर्रुखाबादी, सागर उपाध्याय, प्रमोद पोरवाल, विनय जैन, कैलाश चंद्र जैन, नितिन कुमार, अनिल कुमार जैन, दीपक गुप्ता नान वाले सहित तमाम पदाधिकारी और समर्थक उपस्थित रहे।
https://ift.tt/QnsUlou
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply