DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

फिरोजाबाद में बक्से में मिला बच्चे का शव:सिर पर चोट के निशान, मां ने पति और ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप

फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र के जिजौली गांव में सोमवार को 10 साल के बच्चे का शव बक्से में बरामद हुआ। बच्चे के सिर में चोट के निशान थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान जिजौली निवासी मयंक राजपूत पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है। बताया गया है कि बालक कुछ समय से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। काफी खोजबीन के बाद करीब 3 बजे बालक का शव घर के एक निजी कमरे में रखे बक्से से मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मक्खनपुर थाना पुलिस के साथ उच्चाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और फॉरेंसिक जांच कराई गई। मयंक की मां उर्मिला राजपूत ने अपने पति राजेश राजपूत और ससुराल पक्ष के लोगों पर बच्चे की हत्या का आरोप लगाया है। बच्चे के सिर में कई जगह चोट है। दोपहर डेढ़ बजे स्कूल से आया था। इसके बाद से गायब हो गया। एएसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने बताया- बच्चे की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंची। शव घर में रखे एक बक्से से बरामद किया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि पिता पीने का आदी था। बच्चे की मां से पारिवारिक विवाद चल रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई हैं। जल्द मामले का खुलाया किया जाएगा।


https://ift.tt/2oRZtNp

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *