फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र के जिजौली गांव में सोमवार को 10 साल के बच्चे का शव बक्से में बरामद हुआ। शव कई टुकड़ों में होने की सूचना पर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान जिजौली निवासी मयंक राजपूत पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है। बताया गया है कि बालक कुछ समय से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। काफी खोजबीन के बाद बालक का शव घर के एक निजी कमरे में रखे बक्से से मिला। मयंक की मां उर्मिला राजपूत ने अपने पति राजेश राजपूत और ससुराल पक्ष के लोगों पर बच्चे की हत्या का आरोप लगाया है। मां के इस आरोप के बाद मामला और भी गंभीर हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मक्खनपुर थाना पुलिस के साथ उच्चाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और फॉरेंसिक जांच कराई गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है।
https://ift.tt/2oRZtNp
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply