फिरोजाबाद में रविवार सुबह कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन की रफ्तार थाम दी। सर्द हवाओं और बेहद कम दृश्यता के कारण रेलवे, हाईवे और नगर निगम की व्यवस्थाएं प्रभावित हुईं। घने कोहरे का सबसे अधिक असर रेलवे यातायात पर पड़ा। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं। स्टेशन पर यात्री ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे, जहां बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे लंबे समय तक इंतजार करते रहे। कोहरे की चादर में लिपटे हाईवे पर वाहन धीमी गति से रेंगते नजर आए। कम दृश्यता के कारण ट्रक, बस और निजी वाहन बेहद धीमी रफ्तार से चल रहे थे, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित हुई।
ठंड की तीन तस्वीरें देखिए… सुहाग नगर चौराहे पर काम की तलाश में खड़े मजदूरों ने नगर निगम पर लापरवाही के आरोप लगाए। उनका कहना था कि ठंड से बचाव के लिए अलाव की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण उन्हें कूड़ा-करकट बीनकर आग जलाकर ठंड से बचना पड़ रहा है। एक मजदूर ने बताया, “हम रोज काम के लिए आते हैं, सर्दी बहुत है। नगर निगम ने हमारे लिए अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की है।” जैन मंदिर चौराहा, जहां से हजारों लोग आगरा और अन्य स्थानों के लिए आवागमन करते हैं, वहां भी अलाव की कोई व्यवस्था नहीं दिखी। इस स्थिति ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, नगर निगम का दावा है कि रैन बसेरों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं और कुछ स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद, कई प्रमुख चौराहों पर लोग कड़ाके की ठंड से जूझते नजर आए। सफाईकर्मी भी इस भीषण ठंड में अपना काम करते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के पूरे इंतजाम करने की सलाह दी गई है। फिरोजाबाद का वर्तमान तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और हवाएं 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं।
https://ift.tt/u2oCT7W
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply