फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र के उखरेड बाईपास पर गुरुवार को एक सड़क हादसे में एक बाइक मिस्त्री की मौत हो गई। सर्विस रोड के किनारे खड़े मिस्त्री को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान 40 वर्षीय रविन्द्र कुमार पुत्र सुंदर सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मक्खनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जहाँगीरपुर गैलरई के निवासी थे। रविन्द्र उखरेड बाईपास के पास अपने मकान में ही मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान चलाते थे। गुरुवार को रविन्द्र कुमार अपनी दुकान के बाहर सर्विस रोड के किनारे खड़े थे, तभी एक अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रविन्द्र कुमार उछलकर सड़क पर जा गिरे और उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर एंबुलेंस से घायल मिस्त्री को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिरसागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे जिला अस्पताल के विच्छेदन गृह (पोस्टमार्टम) भेज दिया है। थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने बताया कि रविन्द्र कुमार की मौत हुई है और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/z2mqnsX
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply