फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र स्थित गिर्राज फिलिंग पंप पर दो कर्मचारियों की सोते समय मौत हो गई। दोनों ठंड से बचने के लिए जनरेटर रूम में सोए थे। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की मौत जनरेटर के धुंए से दम घुटने की वजह से हुई है। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब दोनों युवक नहीं जागे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान इटावा जनपद के बेतपुरा थाना क्षेत्र के रूपपुरा गांव निवासी सागर पुत्र जड़ेल सिंह (26 वर्ष) और मोहित पुत्र राजेंद्र (27 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची दोनों की मां बेहाेश हो गईं। शव से लिपटकर रोने लगीं। पहले तीन तस्वीरें देखिए… जानकारी के अनुसार, दोनों कर्मचारी रात में काम खत्म करने के बाद पेट्रोल पंप परिसर में ही सो गए थे। सुबह काफी देर तक जब वे नहीं उठे, तो वहां तैनात कर्मचारी रवि उन्हें उठाने गया। वह दोनों को हिलाया तो कोई हलचल नहीं हुई। इसपर उसने दूसरे कर्मचारियों को बुलाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना नारखी पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम के साथ जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार गिरी ने बताया कि जिस कमरे में युवक सोए थे, उसमें जनरेटर चल रहा था। प्रथम दृष्टया दम घुटने से मौत होने की आशंका है। दोनों इकलौते बेटे थे
मोहित इकलौता पुत्र था, उसकी दो बहन है उनकी शादी हो चुकी है। पिता मजदूरी करते हैं। सागर भी इकलौता है, वे भी मजदूरी करते है, उसकी 3 बहन है सभी की शादी हो गई।हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और पेट्रोल पंप के अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।
https://ift.tt/0KDuYZS
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply