DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

फर्रूखाबाद में 2 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान:11 डिग्री सेल्यियस पारा रिकॉर्ड, विजिबिलिटी महज 20 मीटर, घने कोहरे का असर

फर्रुखाबाद में लगातार पांचवें दिन घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे विजिबिलिटी मात्र 7 मीटर तक दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। गुरुवार को धूप न निकलने के कारण दिनभर सर्दी का प्रकोप रहा। गुरुवार रात से ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। शुक्रवार सुबह 6 बजे इटावा-बरेली हाईवे और फर्रुखाबाद-दिल्ली मार्ग सहित सभी प्रमुख सड़कों पर विजिबिलिटी बेहद कम रही। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। सुबह 7:30 बजे तक विजिबिलिटी करीब 20 मीटर तक सुधरी, लेकिन ठंडी हवाएं जारी रहीं। वहीं 8:30 बजे या बढ़कर 50 मीटर तक हो गई। तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस था, जो शुक्रवार को गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान भी 21 डिग्री सेल्सियस रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में विजिबिलिटी और भी कम दर्ज की गई। सुबह 7:30 से ही ठंडी हवा के साथ तुषार पड़ने लगा है। सुबह के समय लोग सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे। बढ़ती सर्दी और कोहरे के मद्देनजर, जिलाधिकारी के निर्देश पर कक्षा 1 से 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों को शुक्रवार और शनिवार के लिए बंद कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने भी लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें सावधानी बरतने की अपील की गई है। नगर पालिका द्वारा शहर के 12 प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। हालांकि, कई मोहल्लों में लोगों ने शिकायत की है कि अलाव के लिए लकड़ी उपलब्ध नहीं कराई गई है। सर्दी से बचने के लिए लोग रोडवेज बस स्टैंड पर बने रैन बसेरा का भी सहारा ले रहे हैं।


https://ift.tt/FrgRx39

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *