DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

फर्रुखाबाद में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मासूम की मौत:गंगा से लौट रहे आधा दर्जन श्रद्धालु घायल, दो गंभीर रेफर

फर्रुखाबाद के शमशाबाद में रविवार को श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। इस हादसे में 12 वर्षीय एक मासूम की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है। देखिए घटना की 3 तस्वीरे… पढ़िए पूरी घटना… घटना करीब रात करीब 8 बजे की है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के मिल्किया पहाड़पुर गांव से एक परिवार मनोकामनाएं पूर्ण होने पर ‘पहनाबन’ के लिए ढाई घाट, शमशाबाद गया था। तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में लगभग एक सौ से अधिक श्रद्धालु गुरुवार को ढाई घाट पहुंचे थे। पहनाबन के बाद वापस लौटते समय, ढाई घाट-शमशाबाद मार्ग पर बुढ़िया पुल के पास अचानक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित हो गई। इसके बाद वह खड्ड में जा गिरी और पलट गई। इस दुर्घटना में राम लखन का 12 वर्षीय पुत्र ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक की मां अमर देवी भी इस कार्यक्रम में साथ थीं। घायलों में 12 वर्षीय प्राची पुत्री अवधेश, 12 वर्षीय आसू पुत्र केशव, 20 वर्षीय विजेंद्र पुत्र सुरेश चंद्र, 18 वर्षीय अनिल कुमार, 21 वर्षीय विक्रांत और 25 वर्षीय उमेश सहित आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु शामिल हैं। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने जैसे-तैसे घायलों को बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने निजी वाहनों से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद पहुंचाया। वहां डॉक्टर अलीम अंसारी ने ऋतिक को मृत घोषित कर दिया। प्राची और अनिल कुमार को गंभीर चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। शमशाबाद थाना अध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया… ये लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर गंगा जी से पहनावां कराकर वापस आ रहे थे। अचानक ट्रैक्टर असंतुलित होकर खड्ड में गिर गया, जिससे सभी घायल हो गए। ऋतिक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।


https://ift.tt/Nu3bWEH

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *