DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

फर्रुखाबाद में बाइक भिड़ंत में 9 वर्षीय भांजे की मौत:मामा और दूसरा बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद में शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में 9 वर्षीय इंद्रेश की मौत हो गई। इस हादसे में इंद्रेश के मामा सुआलाल और दूसरी बाइक का सवार अनुज घायल हो गए। तीनों को डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने इंद्रेश को मृत घोषित कर दिया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अमन कुमार ने इंद्रेश को मृत घोषित किया। शव को मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सूचना दी गई है। घायल सुआलाल और अनुज का अस्पताल में इलाज जारी है। मृतक इंद्रेश जहानगंज के गांव तरा नगला का निवासी था, जबकि घायल मामा सुआलाल शमशाबाद के गांव बसोला और दूसरा बाइक सवार अनुज दान मंडी का रहने वाला है। मृतक इंद्रेश के पिता अखिलेश ने बताया कि उनके साले सुआलाल इंद्रेश को बाइक से उनकी साली के घर रूनी चुरासई ले जा रहे थे। गांव रूनी चुरासई के पास मोड़ पर सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। अखिलेश ने बताया कि सूचना मिलने पर उनकी पत्नी नन्ही देवी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंद्रेश उनके तीन बेटों में सबसे छोटा था, उसके बड़े भाई आर्यन (16) और विकेश (13) हैं।


https://ift.tt/Fn4p7aX

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *