फर्रुखाबाद में शनिवार को गलन भरी सर्दी ने लोगों को परेशान किया। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड से बचने के लिए लोग सुबह से ही अलाव का सहारा लेते दिखे। शुक्रवार रात जिले में घना कोहरा छाने लगा था। रात 11 बजे दृश्यता (विजिबिलिटी) लगभग 10 मीटर रह गई थी, जिससे वाहनों की गति धीमी हो गई। रोडवेज बसों में भी यात्रियों की संख्या काफी कम रही। शनिवार सुबह 5:30 बजे दृश्यता 25 मीटर थी, जो 8:00 बजे तक बढ़कर करीब 100 मीटर हो गई। जिले में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में आर्द्रता 28 प्रतिशत दर्ज की गई। गलन भरी सर्दी के साथ पाला भी गिर रहा है, जिससे सुबह के समय ठंड और बढ़ गई। किसानों ने पाले को लेकर चिंता व्यक्त की है। किसान रामकृष्ण ने बताया कि पाला आलू की फसल के लिए हानिकारक है, जिससे उसमें रोग लगने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं, किसान ग्रीस ने बताया कि पाला गिरने से आलू में झुलसा रोग लग सकता है। हालांकि, गेहूं की फसल के लिए कुछ हद तक कोहरा फायदेमंद माना जा रहा है। पिछले पांच दिनों से जिले में कोहरा पड़ रहा था, लेकिन शनिवार को इसमें हल्की राहत मिली। इसके बावजूद, गलन भरी सर्दी लगातार लोगों को परेशान कर रही है। रोडवेज बस स्टैंड पर चालकों ने बताया यात्री नहीं मिल रहे हैं। बमुश्किल 8 से 10 यात्री ही दिल्ली के मिल रहे हैं। 53 सीटर बस में 8 से 10 यात्री ही ले जाने पड़ रहे हैं। सर्दी के चलते यात्रियों की संख्या कम है।
https://ift.tt/4JpuRWD
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply