फर्रुखाबाद में बुधवार को एक बार फिर घना कोहरा छा गया। इसके साथ ही सर्द हवाएं चलने से ठंड में इजाफा हुआ है। जिले का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घने कोहरे के कारण दृश्यता (विजिबिलिटी) लगभग 40 मीटर रह गई, जिससे वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। सुबह के समय आवश्यक कार्यों से निकले लोग ठंड से बचाव के लिए टोपी और मफलर पहने दिखे। स्कूल जाने वाले बच्चे भी सर्दी से परेशान नजर आए। कई स्थानों पर लोग अलाव तापते हुए भी दिखाई दिए। 4 तस्वीरें देखिए… फर्रुखाबाद में बीते सप्ताह हुई बारिश के बाद से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। मंगलवार को सुबह बादल छाए रहने के बाद तेज धूप निकली थी, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली थी। बुधवार को अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस और आर्द्रता 28 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बूंदाबांदी की संभावना जताई है, जिससे ठंड और बढ़ने का अनुमान है। किसानों के अनुसार, यह कोहरा फसलों के लिए फायदेमंद है। इससे गेहूं, सरसों और आलू की फसलों का उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद है। साथ ही, फसलों में रोग लगने की संभावना भी कम रहती है।
https://ift.tt/82V9vcU
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply