फर्रुखाबाद जनपद का नाम बदलकर ‘पांचालनगर’ किए जाने की मांग को लेकर हिन्दू समाज पार्टी का हस्ताक्षर अभियान जारी है। इसी कड़ी में, पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता एडवोकेट के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ परिसर में एक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान में अधिवक्ताओं और आम जनता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हस्ताक्षर कर अपना समर्थन व्यक्त किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ने बताया कि इस अभियान को जनपद में व्यापक समर्थन मिल रहा है, जिससे नाम बदलने की संभावना प्रबल हो गई है। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक विभिन्न स्थानों पर लगाए गए शिविरों में 18,000 लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। यह अभियान 19 जनवरी को शुरू हुआ था और अभी जारी रहेगा। तिवारी ने कहा कि फर्रुखाबाद नाम मुगल शासक फर्रुखसियर के नाम पर है, जो ‘मुगल गुलामी का प्रतीक’ है। उन्होंने मांग की कि जनपद का नाम बदलकर ‘पांचालनगर’ या ‘भीष्म नगर’ किया जाए। यह अभियान 15 फरवरी तक चलेगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रजेन्द्र मोहन अग्निहोत्री ‘टिल्लू भइया’, शिवम् त्रिपाठी ‘रंजन’ एडवोकेट, शिवेंद्र मोहन मिश्रा एडवोकेट, दिवाकर द्विवेदी एडवोकेट, गौरव यादव एडवोकेट सहित कई अधिवक्ता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
https://ift.tt/Aoj25EW
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply