भदोही पुलिस ने फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सर्टिफिकेट बनाकर चिकित्सा स्नातक (MBBS) में दाखिला कराने वाले एक अंतरराज्यीय ठग गिरोह के सदस्य संजय दुबे को ज्ञानपुर रोड से गिरफ्तार किया है। यह गिरोह पैसे लेकर जाली प्रमाण पत्र तैयार करता था। पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी इस गिरोह के सदस्य शुभम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इस मामले का खुलासा 20 सितंबर 2025 को गोरी खमरिया निवासी शाहिद अली द्वारा दिए गए एक प्रार्थना पत्र के बाद हुआ, जिसमें उन्होंने मामले की जांच की मांग की थी। जांच के दौरान पुलिस ने फर्जी सर्टिफिकेट प्राप्त छात्रों के परिजनों से भी मुलाकात की, जिसमें संजय दुबे का नाम सामने आया। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस गिरफ्तारी की जानकारी दी। पूछताछ में अभियुक्त संजय दुबे ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है जो फर्जी स्वतंत्रता सेनानी सर्टिफिकेट बनाता है। इन जाली प्रमाण पत्रों का उपयोग MBBS परीक्षा में चयन और विभिन्न सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए किया जाता था। अभियुक्त ने यह भी बताया कि पूर्व में भी फर्जी स्वतंत्रता सेनानी सर्टिफिकेट का उपयोग कर पुलिस सीधी भर्ती 2023 में चयन कराया गया था। उस मामले में भदोही पुलिस ने अभियुक्त सहित गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
https://ift.tt/xFJIa0O
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply