DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

फर्जी आधार से डीएल बनवाने पहुंचा जम्मू का युवक:अलीगढ़ में पुलिस के अलावा ATS ने शुरू की पूछताछ, आतंकवादी कनेक्शन तलाश रही

अलीगढ़ में जम्मू-कश्मीर के 2 लड़के पकड़े गए हैं। ATS और IB इनसे पूछताछ कर रही है क्योंकि, ये लड़के अलीगढ़ के RTO ऑफिस में लाइसेंस बनवाने पहुंचे थे। इन्हें पुलिस के हवाले इसलिए किया गया, क्योंकि लाइसेंस के लिए इन्होंने जो आधारकार्ड लगाया, वो जांच में फर्जी पाया गया। इन लड़कों ने बुलंदशहर के RTO ऑफिस ने लर्निंग लाइसेंस भी बनवाया था। चौंकाने वाली बात तो तब हुई, जब जांच के 60 मिनट के अंदर परिवहन विभाग की साइड से इस लड़के के लाइसेंस की डिटेल गायब हो गईं। ऐसा कैसे हुआ? ये एजेंसियां जांच कर रही है। मजेदार ये भी था कि इन लड़कों के पास कोई दोपहिया या चार पहिया वाहन भी नहीं था। तो आखिर जम्मू से यूपी आकर लाइसेंस बनवाने की इन्हें जरूरत क्यों पड़ी? एजेंसियां ये भी जानने की कोशिश कर रही है। इन लड़कों की मदद अलीगढ़ के जमालपुर में रहने वाला मुबीम कर रहा था। फिलहाल मुनीम फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है। लड़कों की थ्योरी समझ में न आने पर पुलिस आतंकवादी कनेक्शन तलाश रही है। मामला बन्ना देवी क्षेत्र का है। पढ़िए रिपोर्ट… लर्निंग लाइसेंस बनवा चुका है आरोपी मामला शुक्रवार का है। दो लड़के आईटीआई स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय के ड्राइविंग स्कूल पहुंचे। लड़कों ने परमानेंट लाइसेंस के लिए जनसेवा केंद्र से निर्धारित फीस एक हजार रुपए जमा कर फाइल भी तैयार करा ली। इसके बाद जब वह आरटीओ के काउंटर पर पहुंचे, तो बाबू ने कागजों की जांच की। जैसे ही काउंटर पर बैठे बाबू ने डिजिलॉकर में आधार कार्ड नंबर डाला, तो वह जम्मू–कश्मीर का निकला। जबकि आरोपी ने फोटोकॉपी पर पता अलीगढ़ का दर्शाया हुआ था। आरटीओ बाबू को जब लड़कों पर शक हुआ, तो वो इन्हें अधिकारियों के पास ले गए। अधिकारियों ने फिर बन्नादेवी थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और लड़कों से पूछताछ की। बुलंदशहर से बनवाया था लर्निंग लाइसेंस जांच में सामने आया कि दो लड़कों में से एक आरोपी जुनैद पुत्र अब्दुल रहमान मूलरूप से जम्मू-कश्मीर के अन्नतनाग के मट्टन अकड शील कानी का रहने वाला है। जुनैद ने अलीगढ़ से पहले बुलंदशहर के पते पर अपना लर्निंग लाइसेंस भी बनवा रखा था। हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने जब पहले चेक किया तो जुनैद का लर्निंग लाइसेंस परिवहन विभाग की साइट पर बुलंदशहर से बना हुआ दिखाई दे रहा था। लेकिन 60 मिनट बाद जब दोबारा पुलिस ने उस साइट पर देखा, तो वहां से सारी डिटेल गायब हो गईं थीं। इससे पुलिस का संदेह और गहरा गया है। रैकेट में और भी लोग हो सकते हैं शामिल पूछताछ में जुनैद ने बताया कि मैं अलीगढ़ केवल नुमाइश के दौरान जम्मू–कश्मीर से शॉल बेचने के लिए हर साल आता हूं। जमालपुर में रहने वाले मुबीन ने मेरा लर्निंग लाइसेंस बनवाया था। अब वह ही मेरा परमानेंट लाइसेंस बनवाने आया था। लाइसेंस बनवाने के लिए उसने मुझसे 8 हजार रुपए लिए थे। लेकिन इसके अलावा पुलिस ने और भी कई सवाल उससे पूछे। जिसका जवाब देने में जुनैद हड़बड़ा गया और कुछ भी जवाब देने लगा। जिसके बाद पुलिस इस मामले में शामिल रैकेट की तलाश में लगी हुई है। आधार की जांच में खुली पोल RTO आरआई अनुराग वर्मा ने बताया- जुनैद अपना लाइसेंस बनवाने आया था। उसके पास मूल आधार कार्ड नहीं था। एक फोटोकॉपी पर पता अलीगढ़ का था। जब मूल आधार की जांच की गई तो वह जम्मू–कश्मीर का निकला। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है। मददगार मुबीन अभी फरार एसपी सिटी मृगांग शेखर पाठक ने बताया कि आरोपी जुनैद जम्मू–कश्मीर के अनंतनाग का रहने वाला है। उसका साथी भी वहीं का है। आरोपी के अलावा लाइसेंस बनवाने वाले जमालपुर निवासी मुबीन अभी फरार है। उसकी तलाश जारी है। आरोपी के खिलाफ बन्नादेवी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस कई अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस तलाश रही आतंकी कनेक्शन आरटीओ कार्यालयों में पहले भी फर्जी लाइसेंस बनते रहे हैं। मथुरा में काफी समय पहले आतंकवादी कसाब का फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बना था। जुनैद के मामले में भी पुलिस आतंकवादी कनेक्शन तलाश रही है। जिस तरह अचानक बुलंदशहर की डिटले ऑन लाइन पोर्टल से गायब हो गई, उसके बाद पुलिस सतर्क हो गई है। बन्नादेवी थाने में ATS की टीम ने भी आरोपी जुनैद से पूछताछ की। ………………. यह खबर भी पढ़ें- यूपी में ‘घूसखोर पंडत’ के खिलाफ ब्राह्मणों का अर्धनग्न प्रदर्शन, अपर्णा बोलीं- यह ठीक नहीं यूपी में मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के नाम को लेकर विरोध जारी है। आगरा में ब्राह्मण समाज के लोगों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और शंखनाद किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ब्राह्मणों का अपमान बंद होना चाहिए। उनकी सामाजिक और धार्मिक भावनाओं को बार-बार आहत किया जाता है। पढ़िए पूरी खबर….


https://ift.tt/RL9yJ28

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *