फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान आरपीएफ टीम ने कछुओं की तस्करी करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 148 कछुए बरामद किए गए हैं। आरपीएफ कमांडर राजिंदर कुमार ने बताया कि सुल्तानपुर जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के महेसुवा निवासी उमेश कंजड़ अपने साले के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था। उसके पास कुछ बोरे और बैग होने के कारण वह संदिग्ध लगा। तलाशी लेने पर बोरों से 148 कछुए बरामद हुए। बरामद कछुओं की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्करों ने बताया कि वे सुल्तानपुर जिले से बस द्वारा फतेहपुर पहुंचे थे और पश्चिम बंगाल ले जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। आरपीएफ कमांडर के अनुसार, ये लोग एक कछुए को 300 से 400 रुपये में बेचते हैं और तस्करी के लिए बस व ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं। वन विभाग की टीम को घटना की सूचना दे दी गई है। गिरफ्तार किए गए दोनों तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरपीएफ कमांडर ने बताया कि एक सप्ताह पहले भी ट्रेन के जरिए कछुओं की तस्करी की गई थी, जिसकी भनक फतेहपुर आरपीएफ को नहीं लगी थी। तब प्रयागराज में आरपीएफ ने 5 कछुआ तस्करों को पकड़ा था। इस घटना के बाद से फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है।
https://ift.tt/JgCjEHY
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply