DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

फतेहपुर में लकड़बग्घे ने महिलाओं पर किया हमला:तीन महिलाएं गंभीर घायल, ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से खदेड़ा, धरपकड़ की मांग

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के सुकुई गांव में बीती रात एक लकड़बग्घे ने तीन महिलाओं पर हमला कर दिया। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया और महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लकड़बग्घा रात करीब 11 बजे गांव की आबादी में घुस आया। उसने घरों के पास मौजूद महिलाओं पर अचानक हमला कर दिया, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह महिलाओं को बचाया। शोरगुल बढ़ने पर लकड़बग्घा गांव से बाहर भाग निकला। घायल महिलाओं को परिजनों की मदद से तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और उनका उपचार जारी है। इस घटना के बाद सुकुई गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग और स्थानीय प्रशासन से लकड़बग्घे को जल्द से जल्द पकड़ने और गांव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। ग्रामीण राजेश ने बताया कि वन विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है। उन्होंने मांग की है कि लकड़बग्घे को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए।


https://ift.tt/pcbEotJ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *