फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के उदूपुर गांव में गुरुवार शाम 5 बजे एक 12 वर्षीय किशोर की घर के अंदर रस्सी में फंसने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विनोद कुमार के पुत्र आदर्श के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आदर्श अपने घर की कोठारी में भूसा लेने गया था। इसी दौरान अचानक उसके गले में रस्सी फंस गई, जिससे वह अचेत होकर गिर गया। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही वे आदर्श के पास पहुंचे। उसे तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से बिंदकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक दिनेश सिंह ने जांच के बाद आदर्श को मृत घोषित कर दिया।
https://ift.tt/8UCzbPI
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply