DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

फतेहपुर में यूरिया खाद की किल्लत:लंबी लाइनें, अधिक दाम पर बिक्री का आरोप; अधिकारी बोले- कमी नहीं

फतेहपुर जिले के बहुआ विकासखंड के गाजीपुर स्थित दो सहकारी समितियों में यूरिया खाद की रैक पहुंचने के बाद किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खाद लेने के लिए लगभग 100 मीटर लंबी कतारें देखी गईं। कई किसानों को यूरिया मिल पाई, जबकि कुछ को निराश होकर लौटना पड़ा। खाद के लिए लगी कतारों में महिला किसानों की संख्या भी अधिक थी। किसान राज मौर्य, ब्रज भान सिंह, फूल कुमारी, रामकली और सरोज देवी सहित अन्य किसानों ने आरोप लगाया कि 266.50 रुपये की यूरिया खाद 280 रुपये में बेची जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि सुबह से लाइन में लगने के बाद दोपहर में नंबर आने पर भी उन्हें एक या दो बोरी से अधिक खाद नहीं दी जा रही। पहले 2 तस्वीरें देखिए… किसानों का कहना है कि लंबी प्रतीक्षा के बाद जब उनका नंबर आता है, तो वे अधिक कीमत चुकाने को मजबूर होते हैं क्योंकि उस समय सवाल-जवाब करने का समय नहीं होता। उन्होंने यह भी शिकायत की कि खाद का निर्धारित मूल्य दर्शाने वाला नेम प्लेट बाहर नहीं लगा होता और उनकी शिकायतों पर कोई अधिकारी ध्यान नहीं देता। इस संबंध में समिति के संचालक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि खाद 266.50 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से ही दी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 280 रुपये में से 5 रुपये पल्लेदार को दिए जाते हैं। वहीं, जिला विपणन अधिकारी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिले में कहीं भी खाद की किल्लत नहीं है। उन्होंने किसानों से अपील की कि यदि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना करना पड़ता है, तो वे इसकी जानकारी उन्हें दें।


https://ift.tt/W8R3XuO

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *