DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

फतेहपुर में ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान, VIDEO:मरने से पहले वीडियों बनाकर प्रेमिका के परिजनों पर लगाया आरोप, क्षत-विक्षत मिला शव

फतेहपुर जनपद के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवक की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। यह घटना 5 फरवरी 2026 को सुबह करीब 4:00 बजे मलवां और कंसपुर गोगौली रेलवे स्टेशन के बीच अप लाइन पर हुई। युवक का शव खंबा नंबर 962/11-962/13 के बीच मिला। सूचना मिलने पर कल्याणपुर थाना पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के ग्रामीणों से शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान नयन कैथल (23 वर्ष), पुत्र रमेश कैथल, निवासी ग्राम खलीलाबाद, मजरा हसनपुर, थाना कल्याणपुर, फतेहपुर के रूप में हुई। शव कई टुकड़ों में विभाजित हो गया था। प्रथम दृष्टया घटना का कारण प्रेम प्रसंग से संबंधित माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मृतक का एक अंतर्जातीय लड़की से वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आत्महत्या करने से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो बनाकर वायरल किया है। इस वीडियो में युवक ने मलवां थाना क्षेत्र की एक लड़की और उसके परिजनों पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। वीडियो में मृतक ने न्याय की गुहार लगाई है। दैनिक भास्कर इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कल्याणपुर थाना प्रभारी सुमित देव पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।


https://ift.tt/WQT4ij0

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *