फतेहपुर जिले में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। थाना कोतवाली क्षेत्र के अहमदगंज मोहल्ले में घर के बाहर खड़ी एक प्लेटिना मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित शुभम शुक्ला ने कोतवाली पुलिस में अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी है। शुभम शुक्ला ने पुलिस को बताया कि 30 जनवरी 2026 की रात करीब 11:12 बजे उन्होंने अपने चाचा अनुप कुमार मिश्रा के नाम पंजीकृत लाल रंग की प्लेटिना मोटरसाइकिल (UP 71 AJ 0794) को घर के बाहर हैंडल लॉक लगाकर खड़ा किया था। कुछ देर बाद जब वे बाहर निकले, तो मोटरसाइकिल गायब मिली। पीड़ित के अनुसार, अज्ञात चोर ने हैंडल लॉक तोड़कर बाइक चुराई है। आसपास काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिल सका। चोरी हुई बाइक की डिग्गी में वाहन के मूल कागजात और रजिस्ट्रेशन पेपर भी रखे थे, जिससे पीड़ित की परेशानी और बढ़ गई है। शुभम शुक्ला ने थाना कोतवाली में सूचना देकर अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने यह भी बताया कि घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोर की तलाश कर रही है।
https://ift.tt/qKDiFj9
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply