DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

फतेहपुर में कार ने कई बाइकों, राहगीरों को कुचला, VIDEO:एक महिला गंभीर घायल, चालक फरार; घटना CCTV में कैद

फतेहपुर के चौक बाजार में एक क्रिस्टा कार चालक ने भीड़ के बीच कई बाइकों और राहगीरों को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। यह पूरी वारदात पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक स्कूली बस भीड़ के कारण रुकती है। इसी दौरान सामने से आई क्रिस्टा कार भीड़ के बीच से गुजरते हुए कई बाइकों को टक्कर मारती है और राहगीरों को कुचलती हुई आगे बढ़ जाती है। कार ने दुकान के बाहर रखे सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। फुटेज में बाइक सवार लोगों को जान बचाने के लिए भागते हुए भी देखा जा सकता है। इस हिट एंड रन की घटना के बाद चौक बाजार में तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से मात्र 10 मीटर की दूरी पर पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मौजूद रहते हैं। ऐसे में घटना के समय उनकी अनुपस्थिति की जांच की मांग की जा रही है। दुकानदार आशीष कुमार हयारण उर्फ जीतू हयारण ने पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान ‘प्रिय गिफ्ट एंड स्टील सेंटर’ पर गाड़ी नंबर UP 71 AH 0889 ने टक्कर मारी। इस गाड़ी की मालिक फरजाना बेगम हैं। आरोप है कि उनके पारिवारिक सदस्य ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए दुकान, खड़ी स्कूटी (नंबर UP71 Y 0536) और कुछ राहगीरों को टक्कर मारकर तेज रफ्तार में फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया कि प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।


https://ift.tt/vl3Nqpb

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *