DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

फतेहपुर में कार और ट्रैक्टर में टक्कर, ससुर-दामाद की मौत:पंजाब से शादी में आए थे युवक, खंती में गिरी कार

फतेहपुर में गुरुवार को एक सड़क हादसे में सुसर-दामाद की जान चली गई। तेज रफ्तार डिजायर कार और ट्रैक्टर के बीच हुई जोरदार टक्कर में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा जिले के असोथर थाना क्षेत्र के जरौली मार्ग पर सिंघुतारा गांव के पास हुआ। मृतकों की पहचान पंजाब के लोधियानी निवासी दामाद सतीश शर्मा (28) पुत्र पप्पू शर्मा और ससुर राजकुमार कन्नौजिया (45) पुत्र राम प्रकाश कन्नौजिया के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर के आगे के दोनों पहिए टूटकर अलग हो गए और डिजायर कार अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को कार से बाहर निकाला। दोनों घायलों को तुरंत असोथर के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर की टक्कर में दो लोगों की मौत हुई है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मृतक सतीश शर्मा की पत्नी राजनंदिनी ने बताया कि वे मौसी के लड़के की शादी में शामिल होने पंजाब से आए थे और गुरुवार को बारात जानी थी। पत्नी के प्रार्थना पत्र पर शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। कार और ट्रैक्टर हादसे में राजकुमार का 13 वर्षीय पुत्र मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। बताया जाता है सभी जरौली गांव निवासी ममेरे भाई दीपू शर्मा की शादी में शामिल होने के लिए आए हुए थे। गुरुवार शाम दीपू शर्मा की बरात चित्रकूट जिले के भरतकूप जानी थी। हादसे की खबर मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया और खुशियों का माहौल पल भर में मातम में बदल गया।


https://ift.tt/fBtmdjL

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *