उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में भाजपा ने मुखलाल पाल को जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया है। उनकी जगह अन्नू श्रीवास्तव को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मुखलाल पाल के कार्यकाल के दौरान पार्टी के भीतर लगातार खींचतान रही। वह कई विवादों में घिरे रहे, जिनमें व्यापारियों और क्षेत्रीय पदाधिकारियों से जुड़ी आरोप-प्रत्यारोप की घटनाएं शामिल हैं। बांदा जिले के व्यापारी और भाजपा क्षेत्रीय पदाधिकारी अजीत गुप्ता ने मुखलाल पाल पर चेयरमैन पद दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया। इसके बाद एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें दोनों के बीच बातचीत रिकॉर्ड थी। ऑडियो के सामने आने के बाद पार्टी ने मामले की जांच के लिए समिति गठित की थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी नेताओं पर भी लगाए आरोप मुखलाल पाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा और नए जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। इस पर अन्नू श्रीवास्तव ने जवाब दिया कि यदि उनके पास अवैध भूमि साबित होती है, तो कार्रवाई की जाए। मकबरा-मंदिर विवाद और संगठन में फूट 11 अगस्त को हुए मकबरा-मंदिर विवाद में भी मुखलाल पाल की भूमिका सवालों के घेरे में रही। उनके दो साल के कार्यकाल में संगठन में लगातार फूट रही, जिससे पार्टी की छवि प्रभावित हुई। भाजपा की बिगड़ती छवि के कारण नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब कायस्थ समाज से आने वाले अन्नू श्रीवास्तव ने यह जिम्मेदारी संभाली है। नए जिलाध्यक्ष बनने के बाद अन्नू श्रीवास्तव ने संगठन में तालमेल बिठाने का काम शुरू कर दिया है। उनके पदभार संभालने के बाद भाजपा कार्यालय के बाहर नए बैनर और पोस्टर भी लगाए गए हैं।
https://ift.tt/X53Pu1s
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply