DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रॉपर्टी विवाद की आड़ में माहौल बिगाड़ने की साजिश:अलीगढ़ के फफाला में मकान में घुसकर तोड़फोड़–छत गिराई, बुलाए दूसरे समुदाय के लोग

अलीगढ़ के थाना देहली गेट क्षेत्र स्थित फाफाला इलाके में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर सुनियोजित तरीके से माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। पीड़ित का आरोप है कि कुछ लोगों ने मकान में जबरन घुसकर तोड़फोड़ की और पूरी छत गिरा दी, जिससे घर के अंदर रखा कीमती सामान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। फर्जी तरीके से मकान का बैनामा कराने का आरोप पीड़ित मोहम्मद फराज का कहना है कि विवादित मकान करीब 40 वर्ग गज का है। इसे महमूद और महफूज ने वर्ष 2010 में उनके पिता के नाम बैनामा किया था। फराज का आरोप है कि पड़ोसी मोहसिन ने जानबूझकर भ्रम और तनाव का माहौल बनाते हुए उनके रिश्तेदारों से उनका हिस्सा अपने नाम लिखवा लिया। इसके बावजूद उन्होंने कोई विवाद नहीं किया और लोगों के माध्यम से यह संदेश भिजवाया कि सभी अपने-अपने हिस्से स्पष्ट रूप से तय करा लें ताकि मामला शांतिपूर्ण ढंग से सुलझ सके। रात में की गई तोड़फोड़ मोहम्मद फराज का कहना है कि रविवार को वह व्यवसाय के सिलसिले में अलीगढ़ से बाहर थे। इसी दौरान रात को कुछ लोग मकान में घुस आए और जमकर तोड़फोड़ की। सूचना मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि मकान की पूरी छत गिराई जा चुकी थी। सीढ़ियां, कमरे टूटे पड़े थे और घरेलू सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। जानबूझकर बुलाए गए दूसरे समुदाय के युवक पीड़ित का आरोप है कि घटनास्थल पर पड़ोसी, उसका छोटा भाई और करीब 10 से 15 युवक मौजूद थे, जिनमें कई दूसरे समुदाय से थे। उनका कहना है कि प्रॉपर्टी का मामला एक ही समुदाय के बीच का था। बावजूद इसके बाहरी लोगों को बुलाकर संवेदनशील इलाके में जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की साजिश रची गई। जांच के बाद होगी कार्रवाई सूचना पर थाना देहलीगेट पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी का कहना है कि दो लोगों में प्रापर्टी का विवाद है। मकान पर कब्जा फराज का है। एक ही समुदाय के लोगों का मामला है। तोड़फोड़ भी नहीं हुई है। घर पर लगे मीटर को तोड़ने का विवाद है। दूसरे समुदाय के लोग नहीं बुलाए गए थे। पीड़ित ने तहरीर दे दी है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/M6vJHrl

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *