DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रेरणा दिवस पर होगा खेल, संस्कृति और सेवा का संगम:मेरठ के शोभित विश्वविद्यालय में तीन दिन भारत समेत 15 देशों के 1000 छात्र-छात्राएं जुटेंगे

मेरठ का शोभित विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेलों के लिए भी समर्पित है। लंबे समय से विश्वविद्यालय अवसर के अभाव में छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता आ रहा है, जिसका आधार अंतर विश्वविद्यालय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता है। इस बार भी यह प्रतियोगिता विश्वविद्यालय के प्रेरणास्रोत बाबू विजेंद्र कुमार की जयंती के उपलक्ष्य में खेलकूद महोत्सव के रूप में आयोजित होने जा रही है। 6 फरवरी से शुरु होकर यह खेल महोत्सव 8 फरवरी तक चलेगा, जिसमें भारत समेत 15 देशों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। शोभित विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने गुरुवार को बुलाई गई प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक दक्षता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और खेल भावना को प्रोत्साहित करना है। बहुराष्ट्रीय और बहुसांस्कृतिक सहभागिता इस खेल महोत्सव को खास बनाती है। 14 देशों के छात्र-छात्राओं के अलावा भारत के 22 राज्यों के विद्यार्थी इसमें प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि अलग अलग संस्कृति और पृष्ठभूमि से जुड़े इन खिलाड़ियों की मौजूदगी विश्वविद्यालय परिसर को एक जीवंत और उत्साहपूर्ण खेल उत्सव का रूप देगी। एनसीसी कैडेट्स का मार्च पास्ट बनाएगा आकर्षक
कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने बताया कि 6 फरवरी को महोत्सव का शुभारंभ होगा। मशाल प्रज्ज्वलन के बाद एनसीसी कैडेट्स भव्य मार्च-पास्ट के माध्यम से अनुशासन, एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देंगे। अंतर्राष्ट्रीय छात्रों की फुटबॉल चैंपियनशिप से खेल प्रतियोगिता का आगाज होगा। दूसरे दिन दिखेगा खेल-कला का संगम
दूसरे दिन 200 मीटर दौड़, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट, लॉन्ग जंप, हाई जंप, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, टग ऑफ वॉर, थ्रो बॉल, रिले रेस होंगी। इनडोर गेम में पोस्टर मेकिंग, शतरंज और कैरम, क्रिएटिव राइटिंग, रंगोली, वॉल पेंटिंग, स्टोन पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक, बेस्ट-आउट-ऑफ-वेस्ट और स्टोरीज टोल्ड थ्रू लेंस विषय पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित होगी तो छात्राओं की खो-खो महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक अहम पहल साबित होगी। समापन अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन
8 फरवरी को खेल महोत्सव का समापन होगा। सुबह से ही फाइनल मुकाबलों का दौर चलेगा। परंपरा के अनुरूप रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा। कुंवर शेखर विजेंद्र ने बताया कि अभी तक सेना के सहयोग से यह शिविर लगता था। इस बार रोटरी दिल्ली कैपिटल ब्लड इसे सफल बनाने में भागीदारी निभाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान कुलपति प्रो. (डॉ.) वीके त्यागी, वंश शेखर, डॉ. देवेंद्र नारायण, डॉ. अभिषेक डबास, डॉ. दिव्या प्रकाश, राज किशोर सिंह, जितेंद्र जादौन, राजेश पाण्डेय और डॉ. नेहा त्यागी उपस्थित रहे।


https://ift.tt/dumt5oz

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *