DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रेमी से नाराज प्रेमिका ने बेटे की किडनैपिंग में फंसाया:मेरठ में भरी पंचायत शादी से किया इनकार, मां ने सीरियल देखकर रची साजिश

मेरठ में प्रेमी के शादी के मना करने पर महिला ने उसे अपने बेटे की किडनैपिंग में फंसा दिया। महिला ने प्रेमी और उसके चार साथियों पर आरोप लगाया था। पुलिस ने गुरुवार देर रात 10 साल के बच्चे को गाजियाबाद से बरामद कर लिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि मां ने बेटे की अपहरण की झूठी कहानी रची। वह तीन बच्चों के साथ पति से अलग मायके में रहती थी। उसका गांव के ही युवक से अफेयर था, जिससे वह शादी करना चाहती थी। युवक ने भरी पंचायत में महिला से शादी से इनकार कर दिया था। महिला के घर वालों ने इस हरकत को लेकर अपनी ही बेटी की पिटाई भी की थी। महिला ने पिटाई और शादी से इनकार करने का बदला लेने के लिए प्रेमी को फंसाया। पुलिस ने बच्चे की मां और उसके साथी एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। घटना सरधना थाने के दबथुआ गांव की है। अब मामला विस्तार से…
सरधना थाने के दबथुआ की रहने वाली सोनिया की गढ़ रोड निवासी एक युवक से शादी हुई थी। कुछ समय बाद झगड़ा होने पर महिला अपनी दो लड़की और दस साल के बेटे के साथ मायके में आकर रहने लगी। गुरुवार सुबह उसका बेटा घर से नहाने के बाद बाहर गया था। तभी से लापता हो गया। मां ने थाने पहुंचकर गांव के ही मोहित सहित चार लोगों पर बेटे के अपहरण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। बच्चे की तलाश में लगी पुलिस की दो टीमों ने 24 घंटे में उसे बरामद कर लिया। जांच में सामने आया कि बच्चे की किडनैपिंग के समय सीसीटीवी डेढ़ घंटे के लिए बंद हुए थे। इस पर सीओ आशुतोष कुमार नानू को शक हुआ। उन्होंने बच्चे की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रेमी ने रुपए नहीं दिए तो रेप का केस दर्ज कराया एसपी देहात अभिजीत सिंह ने बताया- सोनिया पति से अलग रहती है। एक साल पहले वह गांव के मोहित नाम के युवक से संपर्क में आई। उसने मोहित पर शादी करने का दबाव बनाया, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद महिला उस पर एक लाख रुपए का दबाव बनाने लगी। पैसे न मिलने पर महिला ने मोहित पर 6 महीने पहले रेप का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने इस मामले में मोहित को जेल भी भेजा था। जेल में मोहित से मिली सोनिया
मोहित को जेल भिजवाने के बाद सोनिया एक दिन उससे मिलने जेल पहुंची। उसने फिर से मोहित के सामने रुपए की डिमांड की। कहा- अगर रुपए मिल जाएंगे तो वह कोर्ट के सामने बयान बदल देगी। ऐसा ही हुआ। रुपए मिलते ही सोनिया ने कोर्ट में बयान बदल दिया और मुकदमा खारिज हो गया। 2 महीने पहले जेल से बाहर आने के बाद सोनिया ने रुपए के लिए मोहित पर फिर से दबाव बनाया। इसे लेकर उसकी मोहित से नोकझोंक तक हो गई। सोनिया अब मोहित पर शादी करने का दबाव बनाने लगी। इसके लिए 15 नवंबर को पंचायत भी हुई। भरी पंचायत में मोहित ने सोनिया से शादी से मना कर दिया। महिला के परिजनों ने उसकी पिटाई की थी। वहीं महिला ने भी युवक की पिटाई की थी, क्योंकि प्रेमी महिला का राजदार था। मोहित से विवाद होने के बाद सोनिया षड्यंत्र रचने लगी। इस बार लगाया किडनैपिंग का आरोप
सोनिया ने नोएडा के गिरधरपुर छपरौला के रहने वाले संजय को अपने साथ मिला लिया। अपने 10 साल के बेटे को सोनिया ने संजय के साथ नोएडा भेज दिया। इसके बाद सरधना थाने पहुंचकर किडनैपिंग का शोर मचाने लगी। उसने मोहित व उसके परिवार पर आरोप लगाया। पुलिस ने भी मामला संवेदनशील होने के चलते तत्काल मुकदमा दर्ज किया और बच्चे की तलाश शुरू कर दी। मोहित की मां ने कराया रंगदारी का केस
सोनिया के व्यवहार पर पुलिस को पहले से शक था। रात में ही सर्विलांस टीम को लेकर पुलिस की दो टीमें निकल गईं। कई नंबरों की सीडीआर खंगाली और फिर रात में ही गाजियाबाद में उस जगह पहुंची, जहां सोनिया ने अपने बेटे को रखा था। बच्चे को बरामद कर पुलिस मेरठ ले आई। इसके बाद सोनिया व संजय को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को मोहित की मां इंद्रेश ने पुलिस को शिकायत देकर सोनिया व संजय पर रंगदारी का मुकदमा दर्ज कराया। एसपी देहात अभिजीत सिंह ने बताया- आरोपी महिला सोनिया आठवीं पास है। पूछताछ में उसने बताया कि सावधान इंडिया और क्राइम पेट्रोल के कई एपिसोड देखे। इसके बाद उसने प्रेमी को फंसाने के लिए बेटे की किडनैपिंग की प्लानिंग की। ——————– ये खबर भी पढ़ें… मेरठ में रेप पीड़िता ने थाने में जहर खाया:बोली- मकान मालिक ही मेरे बच्चे का बाप, 2 साल से गंदा काम कर रहा
मेरठ में शुक्रवार को रेप पीड़िता ने महिला थाने में जहर खा लिया। महिला सिपाही जब उसे पकड़ने के लिए दौड़ीं। वह जमीन पर गिर पड़ी। हालत बिगड़ने पर महिला सिपाही उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचीं। जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…


https://ift.tt/dOcPf5E

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *