इलाहाबाद की पूर्व सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने रविवार को प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कीं। इसका वीडियो डॉ. रीता बहुगुणा जोशी अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसमें रीता बहुगुणा जोशी अपने सहयोगी के साथ स्वामी प्रेमानंद के सामने खड़ी हैं। इस दौरान उन्होंने मन की बात संत के सामने रखी। उन्होंने कहा-आपका दार्शनिक ज्ञान और विचारधारा करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। देशभर के लोग आपके दर्शन के लिए उत्सुक रहते हैं। स्वयं आप और आपके जैसे अनेक लोग पिछले कई दशकों से देशसेवा में निरंतर लगे हुए हैं। अब देखिए स्वामी प्रेमानंद महाराज जी से मिलने पहुंची डॉ. रीता बहुगुणा जोशी की 2 तस्वीरें… अब पढ़िए डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने क्या सवाल पूछा?
डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने महाराज से कहा-यदि कोई व्यक्ति सकारात्मक भावना के साथ किसी अच्छे काम में लगातार लगा हो और रास्ते में रुकावट आ जाए, तो ऐसी स्थिति में उसे क्या करना चाहिए।
इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा-व्यक्ति को अपनी सकारात्मक भावना को और अधिक सुदृढ़ करना चाहिए और सभी रुकावटों को पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि सकारात्मकता में स्वयं शक्ति होती है, जबकि रुकावटें और बाधाएं नकारात्मकता का रूप होती हैं। नकारात्मक सोच इतनी हावी नहीं होनी चाहिए कि व्यक्ति निराश, उदास या हताश हो जाए। इसके विपरीत, अपनी सकारात्मक सोच और आस्था को इतना मजबूत बनाना चाहिए कि नकारात्मकता स्वतः ही परास्त हो जाए।” उन्होंने जोर देते हुए कहा-भगवान पर भरोसा, अपने प्रयास और सकारात्मक सोच के सहारे हर बाधा को पार किया जा सकता है। निरंतर आगे बढ़ते रहना ही जीवन का सही मार्ग है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ संवाद
इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे लोग प्रेरणादायक बताते हुए साझा कर रहे हैं और कई सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग प्रेमानंद महाराज के इस संदेश को वर्तमान समय में बेहद प्रासंगिक मान रहे हैं।
https://ift.tt/yZ0NfFG
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply