DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रेमानंद महाराज से पूछा- क्या करें कि हिम्मत न टूटे:मूक-बधिर बच्चों ने भजन पर डांस किया, संत हाथ जोड़कर एकटक देखते रहे; VIDEO

कानपुर के मूक बधिर बच्चों ने वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। उनसे अपने हावभाव के जरिए सवाल किए। इशारों-इशारों में भजन सुनाया। डांस किया। महाराज पूरे वक्त हाथ जोड़कर एक टक बच्चों को निहारते रहे। भजन में लीन दिखाई दिए। दरअसल, रविवार शाम राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त दिव्यांग डेवलपमेंट सोसायटी की अध्यक्ष मनप्रीत कौर मूक बधिर बच्चों को लेकर पहुंची थीं। मनप्रीत ने महाराज से कहा- ये बच्चे सुन या बोल नहीं सकते। कुछ लोग इन्हें पागल कहते हैं। चालाक कहते हैं। ऐसा करें कि हमारी और बच्चों की हिम्मत न टूटे। इसके लिए क्या करें? इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा कि बड़े सौभाग्य की बात है कि आप ऐसे बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं। आप बहुत धन्यवाद की पात्र हैं। स्वाथीं लोग कुछ भी कहते रहें। ऐसे लोगों को प्यार और उत्साह देना ही आपकी महानता है, जो आपने सबको छोड़कर इनको स्वीकार किया है। आइए विस्तार से जानते हैं प्रेमानंद महाराज से पूरी बातचीत ‘आशीर्वाद दीजिए हम सबका धैर्य ना टूटे’ मनप्रीत कौर ने पूछा- महाराज जी कुछ लोग पागल कहते हैं, कुछ लोग चालाक कहते हैं। हम अपनी मौज में काम कर रहे हैं। जितने हमारे साथ लोग जुड़े हैं, सब अपनी मौज में काम कर रहे हैं। आपसे बस आशीर्वाद हमें चाहिए कि हम सबका धैर्य ना टूटे। हम सब की हिम्मत बनी रहे। ‘ऐसे बच्चों को दुलार देना आपकी महानता’ प्रेमानंद महाराज ने कहा- बड़े सौभाग्य की बात है कि आप मां का वात्सल्य लेकर ऐसे बच्चों का भी पालन पोषण कर रहे हैं। ऐसे बच्चों को भी उत्साह दे रहे हैं, नहीं तो ऐसे बच्चे जीवन से निराश हो जाते हैं। आप बहुत धन्यवाद के पात्र हैं। आप ऐसे ही करते रहिए। लोग क्या जानें ये सब। सब स्वार्थी लोग हैं। आप परमार्थ में चल रही हैं। ये शुद्ध परमार्थ है। क्योंकि ऐसे ऐसों के मन में उत्साह, ऐसों को प्यार देना, ऐसे को दुलार देना, ये आपकी महानता है। इन बच्चों को अध्यात्म से कैसे जोड़ें? मनप्रीत कौर ने पूछा- महाराज जी हम इन बच्चों को पढ़ा रहे हैं। इन बच्चों के सामाजिक उत्थान का प्रयास कर रहे हैं। इन बच्चों को अध्यात्म से कैसे जोड़ें? हमें वह मार्गदर्शन दीजिए। ;नाम जप से हृदय निर्मल होने लगेगा’ प्रेमानंद महाराज ने कहा- अगर किसी भी तरह नाम जप करने लगे, प्रभू का स्मरण करने लगे, मतलब आपके निर्देशन से तो बात बन जाए। राधा, राधा, राधा… तो इनका हृदय निर्मल होने लगेगा। निष्पाप होने लगेंगे। इसका मंगल होने लगेगा। बच्चों ने गाया- अरे मन ले चल वृंदावन…
इस दौरान बच्चों ने महाराज जी के सामने भजन प्रस्तुत करने की बात कही। प्रेमानंद महाराज की सहमति के बाद बच्चों ने भजन पर परफॉर्म किया। हाथों में फूल माला और कुमकुम से राधा-कृष्ण जैसा श्रृंगार कर बच्चों ने भजन गाया– अरे मन ले चल वृंदावन… अरे मन ले चल वृंदावन
यमुना के तट लेके चल… ले चल राधा के चरणन
अरे मन ले चल वृंदावन… बंसीवट… श्रृंगार वट और केशी घाट
राधा बात करनी है रज वंदन… अरे मन ले चल वृंदावन
अरे मन ले चल यमुना के तट… ले के चल राधा के चरणन। हाथ जोड़कर ध्यान से बच्चों का नृत्य देखते रहे बच्चों की प्रस्तुति देखकर प्रेमानंद ती बहुत खुश हुए। हाथ जोड़कर ध्यान से भजन सुनते रहे। बोले- बहुत बड़ी सुंदर प्रस्तुति। प्रेमानंद महाराज ने मनप्रीत कौर के इस तरह के बच्चों की सेवा और शिक्षा पर सराहना की है। संस्था की अध्यक्ष और बच्चों को आशीर्वाद दिया। —————————– ये खबर भी पढ़िए- प्रेमानंद महाराज ने नवजोत कौर सिद्धू को दी सीख: बोले- पद का सही उपयोग ही सच्ची भक्ति, यह जरूरी नहीं कि अलग माला लेकर बैठ जाएं पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रेमानंद महाराज से सवाल पूछा कि हम समाज सेवा में सक्रिय हैं। हमें अपने आप में क्या सुधार करना चाहिए, ताकि हम समाज की और बेहतर सेवा कर सकें? इस पर प्रेमानंद महाराज ने उन्हें बड़ी सीख देते हुए कहा कि यह जरूरी नहीं कि अलग से माला लेकर बैठ जाएं, हमें जो पद मिला है, यदि उसका सही और ईमानदार उपयोग समाज के सुख के लिए किया जाए, तो उसका फल कई गुना होकर मिलता है। जो केवल अपने सुख के बारे में सोचता है, यह गलत मार्ग है। पढ़ें पूरी खबर…


https://ift.tt/s5vltmO

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *