झांसी के प्राइवेट अस्पताल के मैनेजर की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मध्य प्रदेश में अपनी ससुराल गए थे। वहां सड़क किनारे खड़े थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। आनन फानन में परिजन झांसी मेडिकल कॉलेज लाए। जहां उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के नांद गांव के पास हुआ है। 10 दिन पहले काम छोड़ा था मृतक का नाक रिषभ लोधी (33) पुत्र बृजेश लोधी था। वह मध्य प्रदेश के अशोक नगर के गहोरा गांव के रहने वाले थे। मृतक के साले राहुल लोधी ने बताया- मेरा जीजा झांसी में कैमासन मंदिर रोड स्थित आचार्य चरक हॉस्पिटल में मैनेजर थे। वेतन कम होने की वजह से 10 दिन पहले ही उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी। वे अपने ससुराल पिछोर के नांद गांव में थे। गुरुवार को घर आने के लिए सड़क किनारे खड़े थे। तभी बिना बॉडी वाले नए ट्रक ने उनको टक्कर मार दी थी। इसमें जीजा गंभीर घायल हो गए। उनको तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर डॉक्टरों ने जीजा रिषभ को मृत घोषित कर दिया था। मौत के बाद घर में मातम छाया है। रिषभ की दो बेटी 5 साल की वैष्णवी और 3 साल की रितवी है। पति की मौत के बाद पत्नी डोली का रो रोकर बुराल हाल है।
https://ift.tt/suwIWbE
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply