DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रयागराज में PDA की कार्रवाई, 9 अवैध निर्माण सील:रेस्टोरेंट और आवासीय निर्माण सील; सिविल लाइंस में बिरयानी बीज पर कार्रवाई

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने बुधवार को अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। शहर के विभिन्न इलाकों में कुल 9 अवैध निर्माणों को सील किया गया। यह कार्रवाई जोनल अधिकारी के नेतृत्व में जोन-01 और जोन-05 (उपजोन-5ए व 5बी) क्षेत्रों में की गई। PDA ने 05 फरवरी 2026 को यह कार्रवाई की। इसमें बिना स्वीकृति या नियमों के विरुद्ध किए गए निर्माणों को चिह्नित कर सील किया गया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया। सील किए गए निर्माणों में सिविल लाइंस के तासकंद मार्ग पर देवेश तिवारी द्वारा संचालित ‘बिरयानी बीज रेस्टोरेंट’ शामिल है। इसके अलावा, लीलापुर रोड झूंसी क्षेत्र में अनुज जायसवाल के एक अवैध निर्माण को दोबारा सील किया गया। मौजा कनिहार में आराजी संख्या-470 पर स्थित अवध हॉस्पिटल के पीछे किए गए अवैध निर्माण को भी PDA टीम ने सील कर दिया। लीलापुर रोड स्थित चमनगंज, कनिहार और झूंसी क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण पाए गए। यहां विनोद केसरवानी, धरम राज यादव, शकील अहमद और सरजू देवी के अवैध निर्माणों को सील किया गया। सरजू देवी का निर्माण नीवी चौराहा से पहले स्थित था। वाराणसी रोड पर मौजा रामनाथपुर में आराजी संख्या-18 व 19मि पर श्रवण कुमार जायसवाल और शिशिर कुमार जायसवाल के अवैध निर्माण को भी सील किया गया। इसके अतिरिक्त, तुलापुर रोड झूंसी पर डॉ. मानसिंह के अवैध निर्माण को एक बार फिर सील किया गया। इस कार्रवाई के दौरान जोनल अधिकारी के साथ अवर अभियंता श्याम कृष्ण राय, सुपरवाइजर और PDA की प्रवर्तन टीम मौजूद रही। PDA ने स्पष्ट किया है कि बिना मानचित्र स्वीकृति या नियमों के विपरीत निर्माण करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्राधिकरण ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी निर्माण से पहले PDA से मानचित्र स्वीकृत कराना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।


https://ift.tt/T90xURD

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *