DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रयागराज में सुबह से निकली धूप, गलन बरकरार:ठंड हवाओं से लगातार बढ़ा रही ठंड, तापमान में हो रही गिरावट, न्यूनतम तापमान 9°C

प्रयागराज में सुबह से धूप निकली है लेकिन गलन बरकरार है। धूप निकलने से गलन और ठिठुरन से लोगों को खास राहत नहीं मिल पाई। पिछले दो दिनों से सुबह की धूप कमजोर रहने के कारण शनिवार व रविवार को ठंड बढ़ गयी थी लगातार तापमान नीचे जा रहा था। सोमवार को धूप पहले की अपेक्षा थोड़ी बेहतर रही, लेकिन लोगों को ठंडी हवाओं का सामना करना पड़ा जिससे गलन का एहसास हो रहा है। तापमान में लगातार गिरावट मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज में रात का न्यूनतम तापमान 9°C, जबकि अधिकतम 22°C दर्ज हुआ। दिन के समय तापमान में भी गिरावट देखी गई और यह 11°C न्यूनतम तथा 24°C अधिकतम के आसपास रहा। शनिवार को ठंड और अधिक बढ़ गई थी, जब न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुँच गया था और अधिकतम तापमान केवल 18°C दर्ज किया गया था। लगातार गिर रहे तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस सप्ताह और बढ़ेगी ठंड व कोहरा मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में ठंड और कोहरे में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। 20 दिसंबर तक तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा सकती है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट लगातार गिरते तापमान को देखते हुए विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह और अलर्ट जारी किया है। खासकर सुबह और देर शाम बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। अलाव का सहारा ले रहे लोग शहर में कई स्थानों पर नगरपालिका तथा सामाजिक संगठनों द्वारा अलाव की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा लोग स्वयं भी जगह-जगह अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं। सुबह-सुबह चाय की दुकानों पर भीड़ बढ़ रही है और लोग अलाव पर हाथ सेकते नज़र आ रहे हैं।


https://ift.tt/YJd7jZr

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *