प्रयागराज में अतरसुइया के दरियाबाद पीपल चौराहा के पास एक मकान में सोमवार दोपहर आग लग गई। इसमें रजाई गद्दा फ्रिज वाशिंग मशीन समेत गृहस्थी का लाखों का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही की कोई हताहत नहीं हुआ और समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया। घटना की सूचना फायर स्टेशन सिविल लाइंस के कंट्रोल रूम को दोपहर करीब 2:42 मिनट पर मिली। बताया गया कि दरियाबाद पीपल चौराहा स्थित एक मकान में आग लगी है। सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। पहले तल पर लगी थी आग
मौके पर पहुंचकर देखा गया कि आग रिहायशी मकान के प्रथम तल पर लगी थी और तेजी से फैल रही थी। फायर ब्रिगेड ने एफएसओ राजेश कुमार चौरसिया की मौजूदगी और उनके निर्देशन में राम शिव यादव व अन्य फायरकर्मियों ने आग बुझाने का कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग की चपेट में आकर घर में रखा घरेलू सामान जैसे बेड, अलमारी, फ्रिज समेत अन्य जरूरी सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। शॉर्ट सर्किट से हुई घटना
जांच पड़ताल में पता चला कि यह मकान अजीमा पुत्री समसूक निवासी मोहल्ला दरियाबाद पीपल चौराहा, थाना अतरसुईया के मकान में लगी थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। एफएसओ बोले
फायर स्टेशन सिविल लाइंस के एफएसओ राजेश कुमार चौरसिया ने बताया कि सूचना मिलते ही एक फायर टेंडर और छह फायर कर्मियों की टीम के साथ मैं खुद मौके पर पहुंचा। टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे आग आसपास के मकानों तक नहीं फैल सकी। उन्होंने लोगों से अपील की कि घरों में बिजली के तारों और उपकरणों की समय-समय पर जांच कराते रहें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
https://ift.tt/yVmMhc2
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply