DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रयागराज में विहिप व बजरंग दल का प्रदर्शन:शहर में निकाली जन आक्रोश रैली, इस्लामिक आतंकवाद का पुतला फूंका

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा आज शुक्रवार को जन आक्रोश रैली निकाली गई। बांग्लादेश में आए दिन हो रहे हिंदुओं पर व मंदिरों पर हमले और हिंदू श्रमिक दीपू दास पर की निर्मम हत्या के विरोध में यह जन आक्रोश रैली निकाली गई। यह रैली सिविल लाइन हनुमत निकेतन से प्रारंभ होकर सिविल लाइन, सुभाष चौराहे पर पहुंची यहां पर इस्लामी आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। सभा का आयोजन किया गया। रैली में बांग्लादेश मुर्दाबाद, हिंदुओं की हत्या बंद करो जैसे नारे लगाए गए। विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत अध्यक्ष कविंद्र प्रताप सिंह ने कहा की आए दिन हिंदू समाज के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। बांग्लादेश में हमले हो रहे हैं। वहां जान माल का भारी नुकसान हो रहा है। झूठे आरोपों में हत्याएं हो रही हैं। ऐसी स्थिति रही तो हम सब भारत सरकार से मांग करते हैं कि ऐसे अत्याचार पर अंकुश के लिए वह स्वयं संज्ञान लेकर हस्तक्षेप करें। कहा कि हिंदू समाज अब जाग गया है वह किसी प्रकार के दुर्व्यवहार का प्रति उत्तर देना जानता है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ विश्वेश्वरानंद ब्रह्मचारी, सनानती किन्नर अखाड़ा से कौशल्या नंद गिरी, बलरामचांर्या, रमन गिरी महाराज ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद प्रांत संगठन मंत्री नितिन, विभाग प्रचारक सुबंधु, विभाग कार्यवाह डॉ संजय लालमणि तिवारी, विनोद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, संजय गुप्ता, नित्यानंद उपाध्याय, योगेश तिवारी, विनेक त्रिपाठी, बजरंग दल संयोजक शुभम कुशवाहा, महानगर उत्तर अध्यक्ष अजय गुप्त, विभाग संयोजक सुरेश शुक्ला, लवलेश, बजरंगी, धीरज, रवि तिवारी आदि रहे।


https://ift.tt/jJRnlKz

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *