प्रयागराज में पिछले कई दिनों से धूप के साथ ठिठुरन का दौर जारी है। गुरुवार को सुबह से धूप निकली है लेकिन ठंड से राहत नहीं है। लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह से धुंध छाई रहती है और चल रही ठंड हवाएं परेशान कर रही है। दिन में धूप के बाद शाम ढलते ही धुंध सड़कों पर फैलने लगती है, वहीं देर रात तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है। ठंडी पश्चिमी हवाओं के कारण रात का न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रात की गलन इतनी बढ़ गई है कि लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। ठंड और धुंध के कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा है। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगता है। दिन और रात में लगातार गिर रहा तापमान मौसम विभाग के अनुसार, पिछले तीन दिनों से दिन में धूप निकलने के बावजूद तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन में भी लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। अगले दिनों में भी इसी तरह की स्थिति बनी रहने की संभावना है। पिछले 5 दिन का तापमान अगले 5 दिनों का अनुमानित तापमान AQI में भी सुधार लगातार चल रही पश्चिमी हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया है। अनुमानित AQI 212 रहा, जो पिछले दिनों की तुलना में बेहतर है। लेकिन अभी भी ऑरेंज जोन में वायु गुणवत्ता है। अगले 48 घंटे और बढ़ेगी ठंड मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे तक गलन और बढ़ सकती है। तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है, खासकर देर रात और सुबह के समय। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बढती ठण्ड को देखते हुए प्रयागराज प्रशासन रैन बसेरा बना कर तैयार कर दिया है साथ ही जगह जगह नगर निगम द्वारा अलाव जालने की व्यवस्था किया जा रहा है।
https://ift.tt/ALOIbhG
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply