प्रयागराज में मौसम के तेवर अचानक बदल गए हैं। शुक्रवार से चली तेज बर्फीली हवाओं ने पूरे शहर में कड़ाके की ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। रात में बढ़ी ठिठुरन, अलाव का सहारा ले रहे लोग शाम होते ही ठंडी हवाएं और भी तेज हो जाती हैं, जिसके कारण रात में ठिठुरन काफी बढ़ गई है। सड़कों, चौराहों और बस्तियों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। नगर निगम की ओर से कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। दिन में धूप देती है राहत, लेकिन हवाएं बढ़ा रहीं परेशानी दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिलती है, लेकिन तेज चल रही ठंडी हवाएं बदन में चुभन पैदा कर रही हैं। सुबह और शाम के समय हवा की रफ्तार बढ़ने से ठंड का असर और ज्यादा महसूस हो रहा है। एयर क्वालिटी में मामूली सुधार ठंडी हवाओं की तेजी के बीच शहर की एयर क्वालिटी में हल्का सुधार देखने को मिला है। हवा के बहाव के कारण प्रदूषक कणों में कुछ कमी दर्ज की गई है। हालांकि हवा की दिशा और गति बढ़ने से लोग ठंड के साथ-साथ खांसी–जुकाम जैसी समस्याओं से भी जूझ रहे हैं। आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं का असर अभी कुछ दिनों तक जारी रहेगा। अगले 48 घंटों में तापमान में और गिरावट की संभावना है। ऐसे में लोगों को रात के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
https://ift.tt/fPYhNxS
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply