प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र में एक फौजी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में स्कॉर्पियो सवार लोगों ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। धरवारा गांव निवासी 28 वर्षीय विवेक सिंह सेना के इंटेलिजेंस विभाग में दिल्ली में तैनात थे। वह अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी पर घर आए थे। शनिवार देर रात कोहड़ार से लौटते समय धरवारा मोड़ के पास स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर स्कॉर्पियो सवारों ने विवेक सिंह पर हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह पीटा। हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल विवेक को पहले लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मिलिट्री हॉस्पिटल लखनऊ ले जाया गया, जहां रविवार रात उनकी मौत हो गई। विवेक सिंह दो भाइयों में छोटे थे और तीन साल पहले उनकी शादी हुई थी। उनका एक दो साल का बेटा है। हमलावर नैनी के चाका इलाके के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। विवेक की मौत से शादी वाले घर में शोक का माहौल छा गया है।
https://ift.tt/ikm2FKv
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply