आज रविवार को सांयकाल श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास लखनऊ के मेदांता अस्पताल से अयोध्या पहुंच गए हैं। इससे पहले उन्होंने माघ मेला प्रयागराज में माघीपूर्णिमा का स्नान कर किया और अयोध्या के अपने आश्रम मणिराम दास जी की छावनी पहुंच गये हैं।
तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास विगत एक सप्ताह पूर्व अचानक अस्वस्थ हो गये थे। इसके बाद उनको लखनऊ स्थित मेंदांता अस्पताल के आईसीयू वार्ड में वरिष्ठ चिकित्सको की देख रेख में भर्ती कराया गया था। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज स्वास्थ्य का हालचाल लेने स्वयं अस्पताल पहुंचे थे।
मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया महंत महाराज की स्थिति अब सामान्य है। वह शनिवार को ही लखनऊ से अयोध्या धाम आश्रम आने वाले थे,लेकिन उन्होंने अपनी इच्छा प्रयागराज जाकर पूर्णिमा स्नान की व्यक्त की। उनकी इच्छा का जिसका सम्मान करते हुये शिष्यों ने प्रातः पहले प्रयागराज में पवित्र पावनी माता गंगा का दर्शन स्नान कराया तत्पश्चात अयोध्या आश्रम के लिये प्रस्थान किया,वह पूर्ण स्वस्थ रहें यही प्रभु से प्रार्थना है।
https://ift.tt/WamcqO5
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply