सोरांव थाना क्षेत्र के पसियापुर गांव के समीप एक अज्ञात युवक का शव मिला है। मंगलवार सुबह नहर किनारे शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह एक युवक शौच के लिए नहर किनारे गया था। तभी उसकी नजर नहर के पास पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी। यह खबर गांव में तेजी से फैल गई। सूचना मिलने पर सोरांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस फोटो के आधार पर युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों द्वारा अज्ञात युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर गौर कर रही है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।
https://ift.tt/K8qjaFd
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply