DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रयागराज में दिन में धूप, रात को बढ़ी ठण्ड:तापमान में 4–5 डिग्री की गिरावट, रात में घना कोहरा

प्रयागराज में नवंबर के आखिरी सप्ताह के साथ ही ठण्ड ने पूरी रफ्तार पकड़ ली है। दिन में हल्की धूप निकलने के बावजूद शाम ढलते ही गलन तेजी से बढ़ रही है। तापमान में दिन के मुकाबले रात को 4–5 डिग्री की गिरावट देखी जा रही है, जिससे ठिठुरन और अधिक बढ़ गई है। ठंडी हवाओं के कारण रात में सर्दी का असर महसूस हो रहा है। शहर के कई इलाकों में देर रात घना कोहरा छाने लगा है। वातावरण में नमी अधिक होने के कारण शाम होने के तुरंत बाद आसमान पर धुंध की हल्की परत बन जाती है, जो रात बढ़ने के साथ घने कोहरे में बदल रही है। फिलहाल दृश्यता पर इसका बड़ा असर नहीं दिख रहा, लेकिन आने वाले दिनों में कोहरा और गहराने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इन दिनों उत्तर-पश्चिमी हवाएँ सक्रिय हैं, जिससे तापमान तेजी से गिर रहा है। यदि हवा की गति इसी तरह बनी रही, तो अगले 3–4 दिनों में सुबह और शाम दोनों समय कोहरा और बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने नवंबर के अंतिम सप्ताह के लिए ठंड में अतिरिक्त बढ़ोतरी का अलर्ट जारी किया है। शहर में रविवार को रात न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और दिन में अधिकतम 20 डिग्री दर्ज किया गया। तेजी से गिरते तापमान और बढ़ते कोहरे ने शहरवासियों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है,और चाय की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है। जबकि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और कड़ी हो सकती है।


https://ift.tt/nDA80GH

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *