DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रयागराज में डंपर ने ई-रिक्शा को रौंदा, महिला की मौत:सब्जी बेचने शहर जा रही थी, आरोपी चालक गिरफ्तार

घूरपुर थाना क्षेत्र के भीटा गांव में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा पर सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ई-रिक्शा में सवार अन्य तीन लोग बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय की मदद से आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला की पहचान घूरपुर के कंजासा गांव निवासी 60 वर्षीय फूल कली निषाद के रूप में हुई है। वह सब्जी का व्यवसाय करती थीं और रोजाना की तरह घर से सब्जी लेकर ई-रिक्शा से शहर बेचने जा रही थीं। मंगलवार सुबह जब वह भीटा गांव पहुंचीं, तभी मिट्टी लादकर घूरपुर की ओर आ रहे एक डंपर ने उनके ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि फूल कली निषाद बाईं ओर सड़क पर जा गिरीं और डंपर का पहिया उनके सिर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक सहित ई-रिक्शा में सवार अन्य तीन लोग दाहिनी तरफ गिरे, जिन्हें मामूली चोटें आईं। घटना के बाद डंपर चालक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन आसपास के लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। सूचना मिलने पर महिला के परिजनों में कोहराम मच गया। महिला के बेटे अमर चंद्र निषाद ने थाने में शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।


https://ift.tt/xeHQzbi

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *