DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रयागराज में ठंड बरकरार, कोहरे के बाद निकली धूप:दिन में कभी धूप तो कभी बादल, ठण्ड हवाओं से तापमान में गिरावट

प्रयागराज में ठंड ने एक बार फिर लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया है। बीते दो दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में धूप तो सुबह शाम कोहरा देखने को मिल रहा वहीँ बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और ठण्ड हवाएं चल रही थी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गुरूवार की सुबह शहर के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। सुबह के समय दृश्यता कम रही और ठंडी हवाओं के कारण ठंड का असर ज्यादा महसूस किया गया। हालांकि कोहरे के छंटने के बाद दिन में धूप निकल आई, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। पिछले एक सप्ताह से लगातार धूप निकलने के कारण लोगों को गर्म मौसम का अहसास होने लगा था, लेकिन अचानक बदले मौसम और चल रही ठंडी हवाओं ने एक बार फिर ठंड की वापसी करा दी है। मौसम विभाग के अनुसार आज का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते एक सप्ताह की तुलना में तापमान में करीब 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। साथ ही करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने ठंड का असर और बढ़ा दिया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों तक सुबह और शाम के समय ठंड बनी रहेगी, जबकि दिन में धूप निकलने से लोगों को आंशिक राहत मिल सकती है।


https://ift.tt/BDV5eGM

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *