प्रयागराज में मौसम लगातार ठंडा बना हुआ है। गुरुवार सुबह घने कोहरे और तेज गलन के कारण लोग परेशान नजर आए। हालांकि दोपहर में तेज धूप निकलने से कुछ राहत मिली, लेकिन शाम होते-होते एक बार फिर ठंड बढ़ने लगी। बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रशासन ने प्रयागराज में कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार रात आठ बजे प्रयागराज का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि शुक्रवार सुबह यह गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ठंड और कोहरे के चलते आम जनजीवन पर असर देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में कोहरे और ठंड से राहत नहीं इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी प्रो. शैलेंद्र रॉय ने बताया कि दिसंबर माह में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा। आने वाले दिनों में कोहरे और ठंड से फिलहाल ज्यादा राहत मिलने की संभावना नहीं है। घने कोहरे के कारण हवाई और रेल यातायात भी प्रभावित हो रहा है, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अलाव की पर्याप्त व्यवस्था न होने से बढ़ी परेशानी ठंड को देखते हुए शहर में रैन बसेरों की व्यवस्था तो की गई है, लेकिन नगर निगम की ओर से अलाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की जा सकी है। शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की मांग लगातार उठ रही है। कई पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में अलाव की व्यवस्था कराने के लिए नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों से भी मांग की है। हालांकि, कुछ गिने-चुने स्थानों को छोड़ दिया जाए तो शहर के अधिकांश इलाकों में अलाव की व्यवस्था नहीं दिख रही है, जिससे ठंड के बीच आम लोगों, खासकर जरूरतमंदों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
https://ift.tt/Ir3zjaT
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply