प्रयागराज के औद्योगिक थाना क्षेत्र में एक महीने पहले हुई 19 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने सोमवार को चांडी घाट पर दफन किए गए मृतक के शव को कब्र से बाहर निकलवाकर दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की हत्या उसके चचेरे भाई ने अपनी पत्नी से अवैध संबंध के शक में की थी। अब जानिए पूरा घटनाक्रम
औद्योगिक थाना क्षेत्र के विशंभरपुर निवासी 19 वर्षीय मोहित कुमार ट्रकों में सामान लोडिंग व अनलोडिंग का काम करता था। बीते 3 जनवरी की सुबह उसका शव पांडेय का पूरा गांव में एक नाले में मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था और फिर परिजनों ने उसे दफना दिया था। पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मोहित की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था और विसरा प्रिजर्व किया गया था। मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। पूरे मामले की जांच की जा रही थी। इस मामले में परिजनों ने हत्या का शक जताया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उनकी आशंका कमजोर पड़ गई थी। पुलिस ने सोमवार को दोबारा शव को कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सीसीटीबी फुटेज से पुलिस को केस में मिला नया मोड़
पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला। जिसमें 2 जनवरी की रात मोहित का चचेरा भाई विजयराज (30) और उसकी पत्नी सत्यरूपा (25) एक बोरे में कुछ भरकर उस गांव की ओर जाते दिखे, जहां बाद में मोहित का शव मिला था। प्रेम-प्रसंग से जुड़ा था मामला
शक के आधार पर पुलिस ने विजयराज और सत्यरूपा से पूछताछ की। सत्यरूपा ने खुलासा किया कि उसका मोहित से प्रेम प्रसंग था और वह उससे मिलने आता था। 2 जनवरी की दोपहर जब उसका पति घर पर नहीं था, तब मोहित उनसे मिलने आया था। उसने मोहित को लोगों के शक करने की बात कहकर घर आने से मना किया और खुद मोहित के पड़ोस वाले घर चली गई। लाश को बोरे में भरकर नाले में फेंका
शाम को जब वह घर वापस लौटी तो मोहित का शव फंदे से लटका मिला। इस बात को उसने फोन पर पति विजयराज को बताया। इसके बाद दोनों ने फंदे से लाश उतारी और देर रात लाश को बोरे में भरकर नाले में फेंक आए। बाद में जब मोहित के घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की तो किसी को शक न हो, इसके लिए खुद भी विजयराज और उसकी पत्नी खोजबीन में लग गए। बहनोई के साथ मिलकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलवाई
विजयराज ने बताया कि उसका बहनोई त्रिभुवन एसआरएन अस्पताल में सफाईकर्मी है। उसने यह बात त्रिभुवन को बताई तो उसने पोस्टमार्टम हाउस में कुछ उसके परिचितों की मदत से पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलवा दिया। इसके बाद पीएम रिपोर्ट में किसी भी चोट का जिक्र नहीं हुआ। पुलिस फिर से करवा रही पोस्टमार्टम
इन खुलासों के बाद पुलिस ने मृतक के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया। चाडी घाट पर दफनाए गए, मोहित के शव को 2 फरवरी को पुलिस ने खुदवाकर बाहर निकाला और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मामले में थाना प्रभारी विपिन पाल ने बताया- परिवार वाले पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सहमत नहीं थे। जिसके बाद दोबारा पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
https://ift.tt/VJASojt
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply