DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रयागराज में घना कोहरा, गलन से परेशानी:देर रात से ही शहर कोहरे की चादरों से ढका, ठंड के बीच हुआ नए साल का स्वागत

प्रयागराज में लगातार तीन दिनाें से घना कोहरा है। आज शुक्रवार को कोहरा है। सर्द हवाओं और गलन से जनजीवन प्रभावित हो गया। गुरुवार को दोपहर में कुछ समय के लिए हल्की धूप निकली लेकिन भीषण ठंड के आगे वह भी बेअसर रही। गुरुवार को अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस था। यानी 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। आज शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। सुबह की स्थिति यह रही है कि नजदीक ही कुछ नहीं दिख रहा। प्रयाग जंक्शन, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, सिविल लाइंस इलाके में कोहरा इतना ज्यादा रहा है कि पास में ही लोगों को कुछ नहीं दिखाई दे रहा। यही कारण है कि कोहरे के चलते गाड़ियों की रफ्तार 40 से 50 पर आ गई है। प्रयाग जंक्शन पर सुबह एजे पैसेंजर ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचा एक यात्री अयोध्या जाने वाली ट्रेन सवार हो गया। बाद में पता चला कि वह अयोध्या वाली ट्रेन है फिर वह फाफामऊ स्टेशन पर ही उतर गया। दरअसल, पूरे स्टेशन पर घना कोहरा था और समझने में दिक्कत हुई वह दूसरी ट्रेन में सवार हो गया।


https://ift.tt/uANI5Se

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *