संगम नगरी प्रयागराज में प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव ‘क्रिसमस’ पूरे शहर में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही शहर के विभिन्न चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाओं (Mass) का दौर चल रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के साथ-साथ अन्य धर्मों के लोग भी शामिल हुए। सिविल लाइंस स्थित ऐतिहासिक पत्थर गिरजाघर (All Saints’ Cathedral) में सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं। चर्च की वास्तुकला को रोशनी और फूलों से सजाया गया है। यहां विशेष क्वायर गान और शांति की प्रार्थना की गई। शहर के लाल गिरजाघर, सेंट जोसेफ कैथेड्रल, सेंट पीटर्स और नैनी स्थित चर्चों में भी विशेष मिडनाइट मास का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान ईसाई समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर ‘मैरी क्रिसमस’ की बधाई दी। देखिए तस्वीरें… चर्चों के अंदर और बाहर प्रभु यीशु के जन्म के दृश्यों को दर्शाती सुंदर झांकियां सजाई गई हैं। जो बच्चों और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। साथ ही चर्च के पास के मैदान में क्रिसमस कार्निवाल का आयोजन भी किया गया है।
जहां शहर के लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। सबसे ज्यादा भीड़ युवाओं की रही। सिविल लाइंस, कटरा और चौक जैसे प्रमुख बाजारों में क्रिसमस को लेकर काफी रौनक है। सांता क्लॉज की टोपी और क्रिसमस ट्री की जमकर खरीदारी हो रही है। रेस्टोरेंट्स और होटलों को भी खास तौर पर सजाया गया है। भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने यातायात और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पत्थर गिरजाघर के आसपास के रास्तों पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।
https://ift.tt/cbZKwiN
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply