DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रयागराज में क्रिसमस की तैयारियां पूरी, लाइटों से सजे चर्च:पत्थर गिरजाघर में क्रिसमस की रौनक, रात 12 बजे होगी प्रार्थना

प्रयागराज में क्रिसमस को लेकर सभी चर्चों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मसीही समुदाय के लोग भगवान यीशु के जन्मोत्सव पर होने वाली मध्यरात्रि प्रार्थना को लेकर उत्साहित हैं। शहर का 156 साल पुराना ऑल सेंट कैथेड्रल, जिसे पत्थर गिरजाघर कहा जाता है, हर साल क्रिसमस पर लोगों के आकर्षण का केंद्र रहता है। पत्थर गिरजाघर एशिया के प्रमुख चर्चों में से एक है। यह 19वीं सदी की गोथिक शैली में बना है। इसका शिलान्यास 10 अप्रैल 1871 को हुआ था और इसे बनने में करीब 40 साल लगे। संगमरमर, लाल बलुआ पत्थर और रंगीन कांच से बना यह चर्च करीब 500 लोगों की बैठने की क्षमता रखता है। चर्च की प्रीस्ट इंचार्ज डॉ. विनिता यूसोबियस ने बताया कि क्रिसमस के मौके पर रात 12 बजे विशेष प्रार्थना सभा होती है, क्योंकि मान्यता है कि प्रभु यीशु का जन्म मध्यरात्रि में हुआ था। यह प्रार्थना करीब 30 मिनट की होती है। इसके अलावा सुबह 10 बजे भी प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।


https://ift.tt/9UT32Oh

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *