DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रयागराज में कॉन्टिनुआ किड्स का पहला ओपीडी सेंटर शुरू:डॉ. पूजा कपूर बोलीं-ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर व न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का इलाज आसान

मल्टीडिसिप्लिनरी पीडियाट्रिक और न्यूरोडेवलपमेंट केयर नेटवर्क कॉन्टिनुआ किड्स ने प्रयागराज में अपना पहला ओपीडी सेंटर शुरू किया है। शोभतियाबाग स्थित यह सेंटर अब आसपास के जिलों के परिवारों को विशेष बाल उपचार सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराएगा। कॉन्टिनुआ किड्स की को-फाउंडर व पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पूजा कपूर ने कहा कि परिवारों के लिए बार-बार न्यूरोलॉजिस्ट कंसल्टेशन और थेरेपी के लिए लंबी दूरी तय करना कितना मुश्किल होता है। शारीरिक विकास व न्यूरोलॉजिकल समस्याओं वाले बच्चों को लगातार देखभाल चाहिए। बार-बार यात्रा इसमें रुकावट बन जाती है। ऐसे में ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर व न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का इलाज आसान हो गया है। सीनियर पीडियाट्रिशियन डॉ. जे.वी. ने कहा कि बच्चों की देखभाल में शुरुआती पहचान और सही समय पर इलाज जरूरी है। प्रयागराज में कॉन्टिनुआ किड्स जैसा सेंटर बच्चों को बिना देरी के सही जांच व उपचार सुनिश्चित करेगा। डॉ. नवीन कुमार बोले इस इलाके के परिवार लंबे समय से बच्चों की विशेष सेवाओं के लिए मेट्रो पर निर्भर थे। यह सेंटर संपूर्ण स्वास्थ्य सेवा को आसान बनाएगा। सेंटर पर उपलब्ध सेवाएं शुरुआती जांच, पर्सनलाइज्ड थेरेपी प्लानिंग और लंबे समय के परिणामों पर फोकस रहेगा। नवाचार और डिजिटल पहल कॉन्टिनुआ किड्स ऑटिज्म के लिए फेस डिटेक्शन-सपोर्टेड असेसमेंट सिस्टम और क्वालिटी ऑफ लाइफ प्रोग्नोसिस फ्रेमवर्क विकसित कर रहा है। साथ ही कोऑर्डिनेटेड केयर व प्रोग्रेस ट्रैकिंग के लिए एंड्रॉयड वर्जन लाइव, iOS डिजिटल ऐप तैयार है। यह नेटवर्क शारीरिक विकास विलंब, ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर व न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के लिए शुरुआती जांच, थेरेपी और लंबे इंटरवेंशन देता है। प्रमाण-आधारित देखभाल व रिसर्च पर जोर देते हुए परिवारों के साथ मिलकर बच्चों की प्रगति मापता है। साथ ही डॉक्टर ने अपील की है कि माता पिता बच्चों का तीन साल की उम्र तक फोन, टेबलेट और टीवी से दूर रखें।


https://ift.tt/eDa4xSf

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *