DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रयागराज में कैंसर जागरूकता, इनर व्हील क्लब का चैरिटी कार्यक्रम:विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी जानकारी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं

प्रयागराज में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और चैरिटी के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब इलाहाबाद ईस्ट ने एक वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रयाग संगीत समिति सभागार में हुए इस कार्यक्रम में शहर की कलात्मक एवं रचनात्मक संस्थाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब की अध्यक्ष डॉ. सुधा त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत करके किया। इस अवसर पर कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अर्पित बंसल ने सर्वाइकल कैंसर पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इसके कारण, लक्षण, जांच प्रक्रिया और समय पर उपचार के महत्व को समझाया, साथ ही महिलाओं से नियमित जांच और टीकाकरण अपनाने की अपील की।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने इनर व्हील क्लब के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने भी क्लब के जागरूकता अभियान को प्रेरणादायी पहल बताया। डिस्ट्रिक्ट 312 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रिया नारायण, डॉ. कीर्तिका अग्रवाल और डॉ. शिखा दरबारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थीं। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अतिथियों को पौधे भेंट किए गए, जिससे वृक्षारोपण अभियान को भी प्रोत्साहन मिला। कार्यक्रम में कैंसर चैरिटी के लिए सहयोग देने वाले प्रमुख सहयोगियों को सम्मानित किया गया। इनर व्हील क्लब की वरिष्ठ पीडीसी, बड़ी संख्या में सदस्यों और दर्शकों ने इस आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रेखा खरे, ऋतु अरोरा और डॉ. दीप्ति विष्णु ने किया। कार्यक्रम की कन्वीनर रत्ना जायसवाल ने सभी अतिथियों, कलाकारों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लालू मित्तल ने इस आयोजन को समाज के लिए उपयोगी बताते हुए इसे प्रतिवर्ष आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। यह कार्यक्रम कैंसर जागरूकता के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता का संदेश देने में सफल रहा।


https://ift.tt/4Tzexnb

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *