प्रयागराज के बाहुबली करवरिया परिवार में हो रही शादी सुर्खियों में है। पूर्व सांसद कपिलमुनि करवरिया की बेटी मीनाक्षी की शादी 29 नवंबर को है। इसमें शामिल होने के लिए तीनों करवरिया बंधु जेल से पैरोल (अस्थाई जमानत) पर बाहर आ गए हैं। मीनाक्षी ने MBA किया है, उनकी शादी प्रयागराज में डॉ. सिद्धार्थ से तय हुई है। डॉ. सिद्धार्थ राजस्थान और जयपुर के राज्यपाल रहे कलराज मिश्रा के रिश्तेदार हैं। इस रिश्ते के पीछे कलराज मिश्रा के भतीजे हरेंद्र मिश्रा हैं, जोकि सिद्धांत के फूफा लगते हैं। यूपी की इस VIP शादी में शामिल होने के लिए देशभर से पॉलिटिकल हस्तियां प्रयागराज पहुंचेंगी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, CM योगी से लेकर पूर्व CM मायावती को न्योता भेजा गया है। कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी शादी के कार्ड भेजे गए हैं। शहर के कल्याणी देवी मोहल्ला की मशहूर करवरिया कोठी में 27 नवंबर को हल्दी की रस्म निभाई गईं। पूरे करवरिया हाउस को सफेद और गुलाबी फूलों से सजाया गया है। ये शादी अचानक चर्चाओं में क्यों हैं? करवरिया बंधु जेल में क्यों बंद थे? शादी की क्या तैयारियां चल रही हैं? ये जानने के लिए दैनिक भास्कर टीम करवरिया कोठी पहुंची। पढ़िए रिपोर्ट… पहले घर की सजावट सफेद गुलाबी फूलों से पूरी कोठी सजी
सिविल लाइन एरिया में कलेक्ट्रेट से सिर्फ 6.5 Km दूर सफेद रंग की एक कोठी दिखती है, कल्याणी देवी मोहल्ले की इस कोठी को सब करवरिया हाउस करते हैं। इसको सफेद और नीले रंग से पेंट किया गया है। छत पर तिरंगा लहरा रहा था। घर के मेन गेट को पीले रंग के फूलों से सजाया गया है। मुख्य द्वार पर दुल्हन मीनाक्षी संग दूल्हे सिद्धान्त का नाम लिखा गया है। करीब 12 से 15 कारीगर लगातार सजावट कर रहे थे। करवरिया हाउस को अंदर से सफेद और गुलाबी रंग के फूलों से आकर्षक लुक दिया गया है। बातचीत में बताया गया कि ये थीम दुल्हन की पसंद की है। शादी की रस्में 5 दिन चलनी है, ऐसे में घर के आंगन को कोलकाता के डेकोरेटर्स ने सजाया है। जिसमें 4X6 बड़े स्टेज पर गोल्डन और सफेद रंग के आर्टिफिशियल फूल लगाए गए है। अंदर की दीवार खिड़की और दरवाजों को गोल्डेन मरून रंग के पर्दे लगाकर सोवर लुक देने की कोशिश की गई है। कमरों की सजावट का भी खास ध्यान रखा गया है। आंगन में सफेद और पिंक कलर के आर्टिफिशियल फूलों से बना झूमर लगा है। इसके अलावा पूरे घर की दीवार को गुलाबी और सफेद रंग के खिले फूलों से सजाया गया है। पूरा घर वैवाहिक मंडप की तरह दिखाई पड़ रहा है। सजावट के बीच घर परिवार की महिलाएं विवाह गीत और पैरों में महावर लगाती दिखाईं पड़ी। हंसी ठिठोली के बीच पूरा परिवार बेटी मीनाक्षी का विवाह उत्सव मना रहा है। शादी में संगीत की तैयारी बनारस के कलाकार शहनाई बजाएंगे
करवरिया फैमिली में शादी के संगीत का खास इंतजाम किया गया है। घर के द्वार पर मेहमानों को शहनाई की धुन सुनाई देगी। इसके लिए बनारस के कलाकारों को खासतौर पर बुलाया गया है। वेडिंग संगीत का कलेक्शन और परफार्मेस की जिम्मेदारी प्रयागराज के कलाकार मनोज तिवारी को सौंपी गई है। शादी से पहले होने वाले मेहंदी, हल्दी और संगीत नाइट, डांस प्रेजेंटेशन, बॉलीवुड थीम्ड परफॉर्मेंस और फैमिली कोरियोग्राफ डांस की तैयारी की गई है। हमने कलाकार मनोज कुमार से बात की। वह कहते हैं- बॉलीवुड हिट्स, पंजाबी बीट्स, गरबा-फ्यूजन और इंडी-पॉप के साथ परंपरागत संगीत की शानदार जुगलबंदी रहेगी। परिवार ने दूल्हा-दुल्हन के मुताबिक गाने चुने है। इंट्री सांग, कपल्स डांस, फैमिली एंट्री के मोमेंट्स के यादगार पलों के लिए अलग ट्रेडिशनल धुन तैयार की गई है। आवभगत की जिम्मेदारी कपिलमुनि वेलकम करेंगे, समारोह की जिम्मेदारी उदयभान के पास
करवरिया परिवार की बेटी मीनाक्षी के विवाह को यादगार बनाने के लिए पूरे परिवार ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। पिता पूर्व सांसद कपिलमुनि करवरिया परिवार की मुखिया की भूमिका में मेहमानों के स्वागत में रहेंगे। समारोह को मुकम्मल करने की बड़ी ज़िम्मेदारी मझले भाई पूर्व विधायक उदयभान करवरिया के कंधे पर है। उन्होंने कहा- पूरा परिवार खास मेहमानों का ध्यान रखेगा। मगर सबसे खास तो हमारा कार्यकर्ता है, जो हमारे लिए जीता मरता है। वहीं हमारे सबसे करीबी हैं, समारोह पूरी तरह से परंपरागत रीति रिवाज के अनुसार होगा। खान-पान से लेकर साजसज्जा एवं अन्य इवेंट्स के आयोजन की ज़िम्मेदारी प्रयागराज के डेकोरेटर एवं कलाकारों को पहले दिया गया है, जो काम लोकल कारीगर नहीं कर पा रहे हैं, उन्हीं के लिए बाहर से लोगों को बुलाया गया है। मीनाक्षी और सिद्धार्थ की ड्रेस भी जानिए सीता, राम की थीम पर ड्रेस तैयार
परिवार के सदस्यों ने हमें बताया कि मीनाक्षी और सिद्धार्थ राम और सीता की तरह वेशभूषा पहनेंगे। इसको ठीक से समझने के लिए पूरी डिजाइनिंग की कमान संभालने वाली डिजाइनर गरिमा करवरिया से बात की। उन्होंने बताया- हर एक ड्रेस को एक खास थीम पर तैयार किया गया है, जिन पर 5 से 6 महीनों की मेहनत की जा रही थी। सगाई के लिए वृंदावन थीम पर आधारित लहंगा तैयार किया गया था, इसमें बनारसी घाटों की झलक डिजाइन में शामिल की गई थी। हल्दी सेरेमनी की थीम कार्निवल रखी गई थी। इसके लिए दुल्हन का आउटफिट 45 दिनों में तैयार हुआ, जिसमें करीब 160 घंटे का हैंडवर्क किया गया। उस ड्रेस में पूरा कांच का काम है। जरदोजी और नक्शी के जरिए कांच को हाथों से एंब्रॉयडरी किया गया है। यह सबसे मेहनत वाला हिस्सा था। गरिमा ने बताया कि परिवार के लिए कपड़े बनाना सबसे कठिन काम होता है, क्लाइंट्स को तो हम डिजाइन करके दे देते हैं, लेकिन घरवालों को इंप्रेस करना सबसे मुश्किल होता है। प्रेशर सबसे ज्यादा यही रहता है। मेहंदी के लिए दुल्हन की ड्रेस रॉ सिल्क से तैयार की गई है, जिसमें अलग-अलग रंगों को जोड़कर लेस और गोटा-पट्टी से नक्काशी की गई है। सबसे खास तैयारियां शादी के दिन के लिए की गई हैं। गरिमा बताती हैं- शादी की थीम राम-सीता पर आधारित है। मीनाक्षी जरी और जरदोजी की साड़ी पहनेंगी, जो सीता लुक को दर्शाती है। वहीं सिद्धार्थ राम के कॉन्सेप्ट पर तैयार की गई शेरवानी पहनेंगे। विदाई के मौके पर दुल्हन बनारसी सिल्क की शुद्ध पारंपरिक साड़ी में नजर आएंगी। इससे बेहतर इंडियन कल्चर का प्रतिनिधित्व क्या हो सकता है। पूर्व सांसद की बेटी मीनाक्षी को जानिए…. कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ी, MBA किया
पूर्व सांसद कपिल मुनि करवरिया मौजूदा समय में नैनी की सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सज़ा काट रहे हैं। उनके खिलाफ 1996 में पूर्व विधायक जवाहर यादव और उनके ड्राइवर की हत्या के आरोप हैं। कोर्ट ने भुक्खल महाराज के बेटे पूर्व बसपा सांसद फूलपुर कपिल मुनि करवरिया, पूर्व विधायक उदयभान करवरिया, एमएलसी सूरज भान करवरिया के अलावा परिवार के करीबी शख्स रामचंद्र त्रिपाठी को सजा सुनाई थी। चूंकि परिवार में कपिलमुनि की बेटी मीनाक्षी करवरिया की शादी 29 नवंबर को होनी है। इसलिए कोर्ट ने पैरोल पर तीनों भाईयों को शादी समारोह में शामिल होने की अनुमति दी है। कपिलमुनि की बेटी मीनाक्षी ने कान्वेंट स्कूल से एजुकेशन ली है। इसके बाद उन्होंने एमबीए किया है। मीनाक्षी के होने वाले पति पेशे से डॉक्टर हैं। डॉ. सिद्धान्त मुरादाबाद (अकबरपुर) के रहने वाले हैं। डॉ सिद्धांत के पिता संजय कुमार त्रिपाठी एक नामचीन वकील हैं। ……… ये भी पढ़ें –
यूपी BJP को 14 जिलाध्यक्ष मिले, दागी मुखलाल को हटाया, 5 पुराने चेहरों पर फिर जताया भरोसा, 14 जिलाध्यक्षों पर अब भी पेंच फंसा यूपी में भाजपा ने 14 नए जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है। नए जिलाध्यक्षों में जातीय संतुलन साधने की कोशिश की गई है। इनमें सबसे ज्यादा 7 सामान्य, 6 पिछड़े और 1 अनुसूचित जाति से हैं। 14 में से 5 पुराने चेहरों पर दोबारा भरोसा जताया गया है। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के गृह जिले जालौन से उर्विजा दीक्षित और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के जिले कौशांबी से धर्मराज मौर्या को फिर जिम्मेदारी सौंपी गई है। पढ़िए पूरी खबर…
https://ift.tt/gGRJQU5
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply