प्रयागराज में एग्जाम देने निकली लापता लड़की की लोकेशन मुंबई में मिली। 19 साल की छात्रा 6 दिनों से गायब है। वह 9 दिसंबर को घर से कॉलेज के लिए निकली थी। लेकिन दोबारा घर नहीं लौटी। घर वालों ने लव जिहाद बताते हुए पड़ोसी गांव के लड़के पर आरोप लगाया। लड़की के परिवार वालों ने बेटी की खोजबीन के लिए सीएम योगी को भी लेटर लिखा है। वहीं लड़की की तलाश में जुटी पुलिस लोकेशन मिलने के बाद मुंबई पहुंच गई है। लेकिन अब तक उसका या आरोपी का कुछ पता नहीं चला है। घटना सरायमरेज इलाके की है। अब पूरा मामला विस्तार से… परिजनों ने पुलिस पूछताछ में बताया- बेटी BA की छात्रा है। 9 दिसंबर को वह परीक्षा देने के लिए कॉलेज गई थी। कॉलेज घर से कुछ ही दूरी पर है। लेकिन परीक्षा खत्म होने के बाद भी बेटी घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। पड़ोस के गांव चकपुरे मियां का रहने वाले युवक आलिम ने मेरी बेटी का अपने जाल में फंसा लिया। वही उसे बहला-फुसलाने के बाद अगवा कर ले गया। जिस कॉलेज में मेरी बेटी पढ़ती है। उसी के पास एक दुकान में युवक सिलाई का काम करता है। बेटी को लव जिहाद के चलते निशाना बनाया है। परिजन बोले- योगी जी बेटी को बचाइए
लड़की के परिवार वालों ने सरायमरेज थाने में 9 दिसंबर को बेटी की गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कराई थी। परिजन पूरी तरह सदमे में हैं। उसके पिता का कहना है कि बेटी के साथ कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। मैंने बेटी की खोज के लिए सीएम योगी को भी लेटर लिखा है। आरोपी युवक को अरेस्ट कर मेरी बेटी की जान बचाई जाए। मुंबई पहुंची पुलिस की टीम
पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा रखा है। इससे पता चला कि उसकी लोकेशन मुंबई में है। पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंची है, लेकिन इसके बाद से आरोपी का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी की पकड़ के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मगर अब तक उसका या लड़की का कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि हमारी टीम लगातार आरोपी और लड़की की तलाश कर रही है। एसीपी हंडिया सुनील कुमार सिंह ने बताया- युवती और आरोपी की तलाश में टीम लगाई गई है। टीम आरोपी के बहुत करीब है। उसके कुछ परिजनों को भी पूछताछ के लिए लाया गया है। युवती को जल्द ही बरामद किया जाएगा। ——————- ये खबर भी पढ़ें… हिंदू प्रेमिका की गर्दन काटी, शादी करना चाहती थी:निकाह से एक दिन पहले गिरफ्तार, सहारनपुर से ले गया…न्यूड करके लाश फेंकी सहारनपुर की रहने वाली उमा नाम की महिला की गर्दन कटी नग्न लाश हरियाणा के यमुनानगर में एक हफ्ते पहले मिली थी। इस मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। उमा की हत्या करने वाला प्रेमी बिलाल निकला। बिलाल दो साल उमा के साथ लिव इन में रहा। युवती पहले से ही शादीशुदा थी और एक बच्चे की मां थी। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/yRMmEUs
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply